"मेरा बचपन खत्म होने वाला है" - WWE दिग्गज John Cena द्वारा रिटायरमेंट के ऐलान के बाद फैंस हुए भावुक, आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़

जॉन सीना को WWE फैंस मिस करने वाले हैं (Photo: WWE.com)
जॉन सीना को WWE फैंस मिस करने वाले हैं (Photo: WWE.com)

WWE Legend John Cena Announces Retirement Social Media Reaction: इस साल Money in the Bank इवेंट में फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला। WWE दिग्गज जॉन सीना (John Cena) ने इस इवेंट में वापसी करते हुए फैंस को चौंका दिया। इसके साथ ही उन्होंने फैंस को एक बुरी खबर दी। सीना ने कहा कि अगले साल Royal Rumble, Elimination Chamber और WrestleMania रेसलर के रूप में उनके आखिरी इवेंट्स होने वाले हैं। इसके साथ ही जॉन ने यह भी कहा कि वो साल 2025 में WrestleMania में अपना आखिरी मैच लड़ते हुए दिखाई देंगे। देखा जाए तो यह फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं है। बता दें, 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन द्वारा रिटायरमेंट के ऐलान के बाद फैंस भावुक हो चुके हैं और उनसे सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Ad

WWE Money in the Bank में जॉन सीना के रिटायमेंट के ऐलान के बाद फैंस द्वारा आई प्रतिक्रियाओं की बाढ़:

Ad

(नहीं, इसकी इजाजत नहीं है। आप रिटायरमेंट नहीं ले सकते हैं।)

Ad

(इसमें कुछ गलत नहीं है। वो कंपनी के साथ दो दशकों से हैं। यही कारण है कि वो रिटायर होना डिजर्व करते हैं।)

Ad

(मैं जॉन सीना के रिटायरमेंट को लेकर दुखी हूं लेकिन मुझे पता है कि चीजों का अंत जरूर होता है। जॉन सीना महान हैं। WWE में उनका करियर आइकॉनिक रहा है। वो मेरे फेवरेट रेसलर रहे हैं। कम-से-कम जॉन सीना एक रन करने वाले हैं।

Ad

(यह आखिरकार हो रहा है। WWE और हम फैंस उनकी उपस्थिति को मिस करने वाले हैं। जॉन सीना आपका थैंक्यू। हमारे बचपन का अहम हिस्सा होने के लिए आपका धन्यवाद।)

Ad

(वो मेरे बचपन के हीरो हैं। उन्हें रिटायर होते हुए देखना दुखद पल होगा लेकिन यह एक दिन होना ही था। जॉन सीना आपका धन्यवाद।)

Ad

(उन्हें 17वीं बार वर्ल्ड चैंपियनशिप बनने देकर रिक फ्लेयर का रिकॉर्ड तोड़ने दें। मैं आपसे मांग करता हूं।)

Ad

(उन्हें अपने आखिरी रन में रैंडी ऑर्टन, सीएम पंक, द रॉक और रोमन रेंस का सामना करने की जरूरत है।)

Ad

(मैं तैयार नहीं हूं। मेरा बचपन खत्म होने वाला है।

Ad

(मुझे सुपर सीना रिटायरमेंट टूर दें और उन्हें अनडिफिटेड रहने दें।)

(मैं जॉन सीना की रिटायरमेंट की खबर सुनकर दुखी हूं। मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं।)

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications