Edge: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा। मेन इवेंट में ऐज (Edge) और शेमस (Sheamus) के बीच सिंगल्स मैच हुआ। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। ऐज ने मुकाबले में जीत हासिल की। खबरों के अनुसार यह ऐज के WWE करियर का अंतिम मुकाबला था।खैर ऐज के रेसलिंग करियर के 25 साल भी पूरे हो गए। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इसका जश्न भी मनाया गया। कई सुपरस्टार्स ने ऐज को खास संदेश दिया। WWE दिग्गज जॉन सीना ने अब उनकी इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की। उन्होंने इसके जरिए उन्हें खास ट्रिब्यूट दिया। View this post on Instagram Instagram Postआप सभी को पता है कि जॉन सीना हमेशा बिना कैप्शन के तस्वीरें पोस्ट करते हैं। फैंस हमेशा कंफ्यूज रहते हैं, हालांकि ऐज के मामले में ऐसा नहीं है। फैंस को पता चल गया कि उन्होंने क्यों उनकी तस्वीर शेयर की।ऐज और शेमस ने फैंस को मेन इवेंट में इस बार अच्छा मैच दिया। मैच के अंत में ऐज ने शेमस को दो स्पीयर लगाए और पिन करते हुए जीत हासिल कर दी। बाद में दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। ये देखकर फैंस भी खुश हो गए थे। बैकस्टेज भी दोनों ने बहुत जश्न मनाया। View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज ऐज ने दी थी अपनी खास प्रतिक्रियाशो ऑफ एयर होने के बाद ऐज ने शानदार प्रोमो दिया और फैंस को खास संदेश दिया। उन्होंने कहा,मैं क्या कह सकता हूं...क्या यह आप सभी के सामने आखिरी बार है।ऐज ने अपने फैंस को धन्यवाद दिया। फैंस ने भी उन्हें जमकर चीयर किया। खैर कुछ दिन पहले ET Canada को ऐज ने इंटरव्यू दिया था। उन्होंने बताया कि वो रिटायरमेंट के बाद जीवन के बारे में कैसे सोच रहे हैं।मैंने रिटायरमेंट पर कुछ विचार किया है, लेकिन बहुत अधिक नहीं।ऐज का करियर अभी तक शानदार रहा। WWE में उनका दूसरा रन भी अच्छा रहा। रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन जैसे दिग्गजों के साथ उनकी अच्छी राइवलरी रही। सबसे खास राइवलरी उनकी सैथ रॉलिंस के साथ रही। अब देखना होगा कि उन्हें लेकर आगे जाकर क्या अपडेट सामने आएगा। फिलहाल तो अब ऐज अपने परिवार के साथ टाइम व्यतीत करेंगे। ये बात वो खुद कह चुके हैं।