Edge: WWE SmackDown ऑफ-एयर होने के बाद हॉल ऑफ फेमर ऐज (Edge) ने फैंस को एक खास संदेश दिया।SmackDown के मेन इवेंट में ऐज ने सिंगल्स मैच में शेमस को हराया। मैच के बाद दोनों दिग्गजों ने एक-दूसरे को गले लगाया। फैंस ने भी जोरदार तालियां बजाईं। हॉल ऑफ फेमर द्वारा पहले कहा गया था कि यह मुकाबला उनके वर्तमान WWE कॉन्ट्रैक्ट के तहत उनका आखिरी मुकाबला था। उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया था कि क्या वह किसी नए कॉन्ट्रैक्ट को साइन करेंगे या नहीं।शो ऑफ एयर होने के बाद ऐज ने माइक उठाया और टोरंटो, ओन्टारियो, कनाडा में स्कॉटियाबैंक एरीना में उपस्थित फैंस को संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वो फैंस के सामने "आखिरी बार" थे।मैं क्या कह सकता हूं...क्या यह आप सभी के सामने आखिरी बार है।WWE दिग्गज ने अपना प्रोमो खत्म करने से पहले वर्षों से समर्थन के लिए फैंस को धन्यवाद दिया।WWE दिग्गज ऐज का बयानपूर्व WWE चैंपियन ने फैंस से कहा कि यह उनके सामने उनका आखिरी मैच था। यह इस बात का संकेत हो सकता है कि उनका अब प्रो रेसलिंग से कोई लेना-देना नहीं है। वैसे उनके फैंस उन्हें WrestleMania के सबसे भव्य मंच पर आखिरी बार लड़ते हुए देखना पसंद करेंगे।WWE हॉल ऑफ फेमर ऐज ने दिया था बड़ा बयानहाल ही में ET Canada के साथ एक इंटरव्यू में ऐज ने बताया कि वह रिटायरमेंट के बाद जीवन के बारे में कैसे सोच रहे हैं। उन्होंने कहा था,मैंने रिटायरमेंट पर कुछ विचार किया है, लेकिन बहुत अधिक नहीं।उन्होंने मजाक में कहा कि उनका अपनी पत्नी बेथ फीनिक्स के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट है, क्योंकि उन्हें इस बदलाव में उनकी मदद करनी होगी। उन्होंने अपने बच्चों की देखभाल के बारे में भी कहा। खैर ऐज का करियर बहुत ही शानदार रहा। ऐज को गर्दन की गंभीर चोट के बाद साल 2011 में रिटायर होने के लिए मजबूर होना पड़ा था।उन्होंने 2020 के रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी। इसके बाद से उनका करियर अच्छा रहा। कंपनी ने भी उन्हें पुश दिया। कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ उनकी राइवलरी देखने को मिली। फैंस ने भी हर पल उन्हें अच्छा सपोर्ट दिया। View this post on Instagram Instagram Post