एक दिल दुखाने वाली खबरे WWE फैंस के लिए आ रही है। पूर्व WWE दिग्गज कमाला का निधन हो गया है। WWE हॉल ऑफ फेमर जैरी लॉलर ने इस बात को पहले कंफर्म किया था। इसके बाद WWE ने भी स्टेटमेंट जारी किया और संवेदना व्यक्त की।ये भी पढ़ें:- 3 चीज़ें जो WWE को मिस्ट्री फैक्शन रेट्रिब्यूशन के साथ करना चाहिएWWE is saddened to learn that James Harris, known to WWE fans as Kamala, has passed away at age 70.https://t.co/d0kGY4GcTO— WWE (@WWE) August 10, 2020कमाला का WWE में धमालकमाला का काफी अलग कैरेक्टर रहा था। हालांकि कमाला को ज्यादा सफलता नहीं मिली लेकिन कम समय में वो काफी प्रसिद्ध हो गए थे। साल 1984 में WWE फैंस ने पहली बार कमाला को देखा था। इसमें कोई शक नहीं है कि वह आंद्रे द जाइंट के समय के सबसे दिग्गज सुपरस्टार थे। कमाला ने अपने करियर कई बड़े दिग्गज सुपरस्टार्स के साथ मुकाबले किए। जिनमें आंद्रे द जाइंट, हल्क होगन और अंडरटेकर शामिल थे।कमाला का रियल नाम जेम्स हैरिस था जो रिंग में जेंटल जाइंट के नाम से भी जाने जाते थे। इसके कोई शक नहीं है कमाला का रेसलिंग करियर काफी शानदार रहा लेकिन 2011 में उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की बीमारी हो गई। इस बीमारी के कारण कमाला का बांया पैर काटना पड़ा लेकिन उनकी बीमारी यही खत्म नहीं हुई। इसके अगले ही साल कमाला को दांया पैर भी कटवाना पड़ा। इस दौरान कमाला को कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा लेकिन उनकी जिंदगी के साथ जंग जारी रही थी। लेकिन अब वो जिंदगी की जंग हार गए।कमाला ने 30 साल तक रेसलिंग की। और प्रोफेशनल रेसलिंग में काफी नाम कमाया। जैरी लॉलर के काफी अच्छे दोस्त कमाला रहे हैं। इसलिए उन्होंने ट्वीट के जरिए सबसे पहले इसकी जानकारी दी। कमाला के जाने से कई WWE दिग्गज निराश नजर आए। 90 के दशक में रेसलिंग में कमाला ने काफी धमाल मचाया। जिनके साथ कमाला का मैच हुआ था कई सुपरस्टार्स तो आज भी रिंग में पार्ट टाइमर की भूमिका में नजर आते हैं। गोल्डबर्ग, ब्रेट हार्ट, जिम रॉस जैसे दिग्गजों ने कमाला के जाने पर अपनी संवेदना व्यक्त की।कमाला वैसे पिछले दस साल से अपनी तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। उनके जाने से WWE को काफी क्षति पहुंची है। ट्विटर पर भी फैंस काफी निराश नजर आए। वैसे भी कमाला ने जिस तरह का रोल रेसलिंग में निभाया था वैसा अब कम नजर आता है। उनका कैरेक्टर फैंंस को हमेशा पसंद आया। काफी कम समय में इसलिए उन्होंने फैंस के दिल में जगह बना ली थी।ये भी पढ़ें:- 5 WWE सुपरस्टार्स जो मिस्ट्री फैक्शन का हिस्सा रह सकते हैं