55 साल के WWE दिग्गज ने Roman Reigns को बताया अपना ड्रीम प्रतिद्वंदी, तारीफों के पुल बांधकर कहा ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम

WWE
WWE हॉल ऑफ फेमर की खास प्रतिक्रिया सामने आई (Photo: WWE.com)

Kurt Angle Named Roman Reigns His Dream Opponent: WWE दिग्गज कर्ट एंगल (Kurt Angle) ने रोमन रेंस (Roman Reigns) को अपना ड्रीम प्रतिद्वंदी बताया है। एंगल ने ये भी कहा कि वो रेंस का बहुत सम्मान करते हैं।

Ad

कर्ट एंगल का रेसलिंग में करियर बहुत ही शानदार रहा और 2019 में इसका अंत हुआ। एंगल ने WWE में कई दिग्गजों का सामना किया लेकिन रोमन रेंस का नहीं। रोमन अब कंपनी के बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। पिछले चार साल उन्होंने एक अलग लेवल पर काम किया।

The Kurt Angle Show के हालिया एपिसोड में 55 साल के दिग्गज ने रेंस को अपना ड्रीम प्रतिद्वंदी बताते हुए बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा,

रोमन रेंस। उन्होंने साबित कर दिया है कि वो ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं। उन्होंने रियल में ऐसा किया है। आप जानते हैं जब उन्होंने शुरूआत की थी तब उन्हें पुश दिया गया था। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिली। इस दौरान वो काम करते रहे, हमेशा अपने आपको आगे बढ़ाते रहे। अंत में वो इस काम में परफेक्ट हो गए और दुनिया ने उन्हें सम्मान दिया।

youtube-cover
Ad

2019 में इन-रिंग एक्शन से रिटायर होने के बाद कर्ट एंगल ने बैकस्टेज प्रोड्यूसर के रूप में काम किया। हालांकि, बजट में कमी के कारण इसके अगले साल WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया। The Kurt Angle Show के दौरान ही कर्ट एंगल ने दोबारा रिंग में अपनी वापसी को लेकर बयान दिया। उन्होंने दावा किया कि वो दो शर्तों पर ऐसा करने के लिए तैयार होंगे। एंगल के अनुसार,

क्या मैं मैनेजिंग पर विचार करूंगा? ये चीज सही रहेगी। ये सही डील और प्रोग्राम होगा। इतना ही नहींं बल्कि पैसा भी सही होना चाहिए।
Ad

क्या WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी होगी?

WrestleMania XL में कोडी रोड्स के खिलाफ हार के बाद से WWE रिंग में अभी तक रोमन रेंस की वापसी नहीं हुई है। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट में कहा गया है कि SummerSlam 2024 में उनकी वापसी हो सकती है। ऐसा हुआ तो फिर ये फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज होगा। SummerSlam में कोडी अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। रेंस के इस मुकाबले में आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications