"मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता" - WWE दिग्गज ने Brock Lesnar द्वारा उनसे कही गई बातों का किया खुलासा 

ब्रॉक लैसनर ने Night of Champions में कोडी रोड्स को हराया था
ब्रॉक लैसनर ने Night of Champions में कोडी रोड्स को हराया था

Brock Lesnar: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने रेसलमेनिया (WrestleMania) 20 के ठीक पहले कर्ट एंगल (Kurt Angle) से कहा था कि वो कंपनी छोड़ना चाहते हैं। बता दें, ब्रॉक लैसनर ने साल 2012 में WWE में वापसी करने से पहले 'Death Clutch' नाम की एक बुक पब्लिश की थी। बीस्ट ने इस किताब में विस्तार से बताया है कि वो WWE के व्यस्त शेड्यूल और उन्हें मिल रही बुकिंग से तंग आ गए थे।

Ad
youtube-cover
Ad

इन दो वजहों से ब्रॉक लैसनर ने WrestleMania 20 के बाद WWE छोड़ दी थी। कर्ट एंगल ने हाल ही में Inside The Ropes पर बात करते हुए खुलासा किया कि ब्रॉक लैसनर ने WWE छोड़ने से पहले इसके बारे में उन्हें बताया था। कर्ट एंगल ने कहा-

"ओके, तो यह हुआ था। हम लोग साउथ अफ्रीका में थे। और ब्रॉक लैसनर ने आकर मुझसे कहा, 'हे, मुझे यात्रा करने से नफरत है। मैं और बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैं हर बार विदेश की यात्रा नहीं कर सकता। मैं घर में रहना चाहता हूं। मैं शिकार करना और मछली पकड़ना चाहता हूं।"

ब्रॉक लैसनर ने कर्ट एंगल को WWE छोड़ने का बताया था कारण

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर ने कर्ट एंगल से कहा था कि वो NFL में हाथ आजमाना चाहते हैं। ब्रॉक लैसनर ने यह भी कहा था कि NFL में 1 साल में 8 हफ्ते ही यात्रा करनी पड़ती है और ब्रॉक बाकी बचे हुए समय का शिकार करने और मछली पकड़ने में इस्तेमाल करना चाहते थे। विंस मैकमैहन ने अंत में ब्रॉक लैसनर की बात मान ली थी और ब्रॉक ने WrestleMania 20 में गोल्डबर्ग से हारने के बाद WWE छोड़ दी थी।

हालांकि, बाइक दुर्घटना में हुई इंजरी की वजह से ब्रॉक लैसनर NFL में अपना करियर नहीं बना पाए। उनकी WWE में वापसी की कोशिश भी सफल नहीं हो पाई थी। इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने काफी समय तक NJPW में परफॉर्म किया। आगे चलकर उन्होंने UFC में करियर बनाया और बहुत बड़े स्टार बने। ब्रॉक लैसनर की साल 2012 में WWE में आखिरकार वापसी देखने को मिली और वापसी के बाद उन्होंने जॉन सीना को अपने हमले का शिकार बनाया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications