"Roman Reigns माफी मांग सकते हैं"- WWE दिग्गज का चौंकाने वाला दावा, आया बड़ा बयान

WWE में रोमन रेंस का कद बहुत बड़ा है तो उनके माफी मांगने का कारण जानकर आप हैरान हो जाएंगे (Photo: WWE.com)
WWE में असली ब्लडलाइन को फैंस साथ देखना चाहते हैं (Photo: WWE.com)

Roman Reigns may apologize: WWE दिग्गज मार्क हेनरी (Mark Henry) ने हाल में एक पॉडकास्ट में यह माना है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) माफी मांग सकते हैं। दरअसल, रोमन, जे उसो और जिमी उसो ने Crown Jewel 2024 में सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से मैच लड़ा था। इसके अंत में सोलो ने रोमन को पिन कर दिया था। इसके बाद भी सोलो और उनके ग्रुप ने रोमन, जे और जिमी पर हमला जारी रखा था। जे उसो की मदद के लिए सैमी ज़ेन आए थे जिन्होंने असली ट्राइबल चीफ पर गलती से अपनी मूव को हिट कर दिया था।

Ad

WWE Raw में जब सैमी ज़ेन अपनी सफाई देने आए थे, तो उसी समय द उसोज़ भी वहां आ गए थे। जे ने जहां यह माना कि सैमी से गलती हुई, वहीं जिमी का मानना था कि पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन ने जानबूझकर ऐसा किया था। इसके बाद जे ने द ब्लडलाइन के Honorary Uce को WWE SmackDown में आने का न्योता दिया था। Busted Open पॉडकास्ट में मार्क हेनरी ने दावा किया कि रोमन द्वारा ज़ेन से माफी मांगी जा सकती है। उनका मानना था कि इससे रोमन पूरी कंपनी के सबसे बड़े पॉपुलर स्टार बन जाएंगे। उन्होंने कहा,

"क्या हो अगर रोमन रेंस, सैमी ज़ेन से माफी मांग के कहें कि 'हम सभी को साथ आना होगा। मैं फिर से सोलो सिकोआ से लड़ने वाला हूं और मैं चाहता हूं कि आप बाकियों को दूर रखें, जब तक कि मैं उन्हें हराता हूं। क्या आप मेरे साथ हैं?' रोमन रेंस फिर से सबसे पॉपुलर रेसलर बन जाएंगे अगर उन्हें पूरी ब्लडलाइन, असली ब्लडलाइन का सपोर्ट मिल जाए। वह तब जाकर उला फाला को सोलो सिकोआ से ले सकते हैं। मैं गारंटी देता हूं कि रोमन रेंस के पास बेहद जबरदस्त साथी हैं।"

आप उनकी बातचीत को यहां देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज रोमन रेंस के लिए SmackDown में होगा बड़ा चैलेंज

रोमन रेंस जहां सैमी ज़ेन से बात कर रहे होंगे, तो वहीं उन्हें सोलो सिकोआ और उनकी ब्लडलाइन से भी सावधान रहना होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि सोलो सिकोआ को उनपर जीत प्राप्त है। वह इसका इस्तेमाल करके रोमन रेंस को उकसाना चाहेंगे। यह रोमन रेंस के लिए चैलेंज होगा कि वह किस तरह से अपने विरोधी को खुद से दूर रखें ,जबकि वह उनपर हावी होने का प्रयास कर रहे हैं।

वैसे रोमन रेंस चाहें तो हिकुलियो को अपने साथ जोड़ सकते हैं। यह एक अच्छा कदम होगा खासकर तब जब सैमी ज़ेन उनके साथ जुड़ने से इंकार कर दें। सैमी उनके ग्रुप के खास मेंबर थे लेकिन यह संभव है कि वह अपने विचारों और विवादों के चलते रोमन रेंस के साथ आने से मना कर दें। ऐसे में रोमन रेंस WWE SmackDown में इन चैलेंज को कैसे मात देते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications