SmackDown में Roman Reigns से चैंपियन ने क्यों नहीं की बात? WWE दिग्गज ने बताया असली कारण

Ujjaval
WWE दिग्गज का रोमन रेंस के सैगमेंट पर बड़ा बयान (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज का रोमन रेंस के सैगमेंट पर बड़ा बयान (Photo: WWE.com)

Why Jey Uso Not Talked Roman Reigns: WWE SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) और जे उसो (Jey Uso) का बैकस्टेज कंफ्रंटेशन हुआ था। इसी बीच रोमन रेंस ने जे से कहा था कि उन्हें आईसी चैंपियन पर गर्व है। हालांकि, जे उसो 'नो यीट' बोलकर चले गए। कई लोग यह देखकर हैरान रह गए थे और उन्हें जे के रोमन से बात नहीं करने का कारण समझ नहीं आया था। अब इसपर WWE दिग्गज ने बयान दिया है।

Ad

Busted Open पॉडकास्ट पर मार्क हेनरी नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने बताया कि WWE SmackDown में जे उसो ने रोमन रेंस से बात करने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि असली ट्राइबल चीफ ने माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा,

"जब जे उसो ने रोमन रेंस को 'नो यीट' कहा और चले गए, तो ऐसा उन्होंने इसलिए किया क्योंकि असली ट्राइबल चीफ ने वो नहीं किया, जो उन्हें करना चाहिए था। उन्हें अपनी गलती का एहसास होना चाहिए था और माफी मांगनी चाहिए थी क्योंकि अब आपको चीजें खत्म करनी है। भले ही वो माफी मांगे या नहीं। रोमन रेंस ने ऐसा नहीं किया। इसी वजह से जे उसो चले गए।"

आप नीचे वीडियो में रोमन रेंस और जे उसो का सैगमेंट देख सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE दिग्गज ने जे उसो के रोमन रेंस के साथ जुड़ने की शर्त बताई

Busted Open पॉडकास्ट पर ही मार्क हेनरी ने बताया कि जे उसो तब तक रोमन रेंस के साथ नहीं जुड़ेंगे, जब तक वो माफी नहीं मांग लेते। उन्होंने बताया कि रोमन जैसे ही जे से सॉरी बोल देंगे, चीजें सही हो जाएंगी। उन्होंने कहा,

"जे उसो तब तक ब्लडलाइन में वापस नहीं जाएंगे, जब तक रोमन रेंस कह नहीं देते कि, 'जे, मुझे माफ कर दीजिए। मैंने पावर को अपने दिमाग पर हावी होने दिया। मुझे माफ कर दीजिए क्योंकि मैंने आपके भाइयों को अपने खिलाफ कर दिया। मुझे इस चीज के लिए क्षमा कर दीजिए कि मैंने पैसे, मेन इवेंट स्पॉट और चैंपियनशिप को अपने भाइयों के प्यार से ऊपर रखा।' जब तक वो ऐसा नहीं करते हैं, वो साथ नहीं आ पाएंगे। ऐसा होते ही रोमन रेंस और उसोज़ साथ होंगे।"

youtube-cover

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications