WWE दिग्गज ने Roman Reigns के कंपनी से लगातार ब्रेक लेने के संभावित कारण का किया खुलासा

roman reigns reason take break mark henry
WWE दिग्गज ने रोमन रेंस के लगातार ब्रेक पर जाने का संभावित कारण बताया

Roman Reigns: रोमन रेंस (Roman Reigns) ने मई 2022 में WWE के साथ नई डील साइन की थी, जिसके बाद वो एक पार्ट-टाइम रेसलर के रूप में काम करते हुए दिखाई दिए हैं। 2023 में उन्होंने ऐसे केवल 7 मैच लड़े, जिन्हें टीवी पर प्रसारित किया गया था। अब दिग्गज रेसलर मार्क हेनरी (Mark Henry) ने ट्राइबल चीफ के पार्ट-टाइम शेड्यूल को लेकर बहुत बड़ा दावा किया है।

Ad

मार्क हेनरी ने दावा किया है कि Roman Reigns को शायद ल्यूकीमिया (ब्लड कैंसर) के कारण इस तरह का शेड्यूल दिया गया है क्योंकि उनके लिए नियमित रूप से क्राउड के सामने आकर दबाव झेलना सही नहीं है। उन्होंने कहा:

"मैंने करीब 3 महीने पहले कहा था कि रोमन रेंस जिस तरह की दवा खा रहे हैं उसके कारण उन्हें नियमित रूप से क्राउड के सामने लाया जाना सही नहीं है। उन्हें जीने के लिए आराम की जरूरत है। मेरे एक दोस्त को ल्यूकीमिया था और जब हम एक ही कार में होते हैं तो वो मास्क पहनते हैं। मेरी बेटी को Crohn नाम की बीमारी के चलते दिक्कतें आती रहती हैं क्योंकि उनका शरीर सब तरह की दिक्कतों से खुद को नहीं बचा सकता, इसलिए उन्हें जुकाम हो जाता है। मगर रोमन रेंस जैसे लोगों के साथ परिस्थितियां अलग होती हैं।"
Ad

WWE यूनिवर्स को अक्टूबर 2018 में Roman Reigns की ल्यूकीमिया से लड़ाई के बारे में जानकारी मिली थी

आपको याद दिला दें कि Roman Reigns SummerSlam 2018 में ब्रॉक लैसनर के 503 दिनों तक चले टाइटल रन का अंत करते हुए नए WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने थे। उन्हें चैंपियन बने करीब 2 महीने बीते थे तभी 22 अक्टूबर 2018 के Raw एपिसोड में उन्होंने ल्यूकीमिया से ग्रस्त होने की पुष्टि की और ये भी बताया कि उन्हें इस बीमारी के बारे में 11 साल पहले यानी 2007 में पता चला था

ल्यूकीमिया के कारण उन्हें यूनिवर्सल टाइटल को छोड़ना पड़ा था। करीब 4 महीने बाद उन्होंने फरवरी 2019 में वापसी की और इस बार फैंस उन्हें देखकर झूम उठे थे। खैर रेंस चाहे अब कभी-कभी टीवी पर नज़र आते हों, लेकिन इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि उनके ट्राइबल चीफ किरदार और द ब्लडलाइन स्टोरीलाइन ने पिछले 3 सालों में फैंस का खूब मनोरंजन किया है।

youtube-cover

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications