Roman Reigns के पिन होने के बाद 56 साल के WWE दिग्गज का बेहतरीन रिएक्शन आया सामने, देखें वायरल वीडियो

..
WWE Money in the Bank हुआ था लंदन में
WWE Money in the Bank लंदन में हुआ था

Money in the Bank: WWE मनी इन द बैंक (Money in the Bank 2023) में रोमन रेंस (Roman Reigns) का लंबे समय बाद पिन होना किसी करिश्मे से कम नहीं था। कई लोगों के इस पर अलग-अलग रिएक्शन सामने आए थे। हाल ही में 56 साल के दिग्गज WWE अनाउंसर माइकल कोल (Michael Cole) का फैन के द्वारा बनाया गया एक क्लिप सामने आया है।

Ad

रोमन रेंस को आखिरकार 1294 दिनों बाद Money in the Bank 2023 में उनके ही भाई जे उसो के द्वारा पिन किया गया था। उन्हें इससे पहले साल 2019 में पिन किया गया था। रेंस, द उसोज़ के खिलाफ मिली हार से बौखला गए थे। WWE फैंस रेंस के पिन होने पर चौंक गए थे।

Money in the Bank 2023 में हुए सिविल वॉर मैच की कमेंट्री कर रहे माइकल कोल का एक फैन के द्वारा शूट किया गया वीडियो सामने आया है। मैच के आखिरी मोमेंट्स में जब जे उसो ने रोमन को सफलतापूर्वक पिन किया था, तब कोल बहुत ही जोशीले अंदाज में उछलते हुए दिख रहे थे।

आप यह क्लिप यहां देख सकते हैं

Ad

WWE SmackDown में Roman Reigns पर होंगी सभी की नज़रें

रोमन रेंस के लिए यह साल अच्छा नहीं जा रहा है। साल की शुरूआत में ही सैमी ज़ेन ने रेंस को धोखा दिया था। इसके बाद कई मौकों पर द ब्लडलाइन में मतभेद साफ दिखने लगे थे। Money in the Bank 2023 में सोलो सिकोआ और रोमन रेंस को हराने के बाद द उसोज़ ने सोशल मीडिया पर आकर कहा कि आगामी SmackDown शो में ट्राइबल चीफ का ट्रायल होगा।

Ad

पिछले तीन साल से लगातार रोमन रेंस की बादशाहत में इजाफा ही हुआ है। अपने ही भाइयों के द्वारा मिली हार से वो निश्चित ही गुस्से में होंगे। रेंस मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें, तो जे उसो SummerSlam 2023 में हेड ऑफ द टेबल को उनकी चैंपियनशिप के लिए चुनौती देंगे। ऐसे में SmackDown के अगले एपिसोड में होने वाले ट्राइबल कोर्ट सैगमेंट द्वारा उनके बीच मैच तय हो सकता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications