Brock Lesnar के हाथ से F-5 खाकर धराशाई होने वाले WWE दिग्गज ने प्रसिद्ध संगीतकार के निधन पर खास ट्रिब्यूट देकर जीता दिल

Pankaj
WWE दिग्गज की सामने आई खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज की सामने आई खास प्रतिक्रिया

MVP: WWE दिग्गज MVP ने इस बार दिल छू देने वाले काम किया है। हाल ही में दिग्गज संगीतकार वायने शॉर्टर (Wayne Shorter) का निधन हो गया था। सभी ने इस पर अपना दुख जताया। MVP ने भी उन्हें ट्रिब्यूट दिया है।

शॉर्टर के निधन की खबर सुनकर म्यूजिक इंडस्ट्री को बहुत बड़ा झटका लगा था। शॉर्टर ने इस इंडस्ट्री में जो काम किया वो शायद दूसरा अब कोई नहीं कर पाएगा। उन्हें कुछ खास अवॉर्ड भी मिले थे। MVP ने ट्विटर पर दिल छू देने वाला संदेश देकर उन्हें ट्रिब्यूट दिया।

MVP इस समय रेसलिंग की दुनिया में चर्चा में चल रहे हैं। पिछले हफ्ते उन्होंने ओमोस की तरफ से WrestleMania 39 में मैच के लिए ब्रॉक लैसनर को चुनौती पेश की थी। इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में लैसनर और MVP का सैगमेंट भी हुआ था। MVP ने कहा कि ब्रॉक ओमोस को एफ-5 नहीं लगा पाएंगे। इसके बाद ब्रॉक ने चुनौती को स्वीकार भी कर लिया था।

लैसनर ने इस पल को सेलिब्रेट करने के लिए ड्रिंक निकाली और उसे पीया। इसके बाद MVP ने भी ड्रिंक पी लेकिन गलती से उन्होंने लैसनर के मुंह में थूक दिया। ब्रॉक ने गुस्से में आकर MVP को एफ-5 लगा दिया। उनकी हालत इस दौरान खराब हो गई थी।

क्या WWE WrestleMania 39 में ब्रॉक लैसनर को चुनौती मिल पाएगी?

खैर मेनिया में अब ओमोस और लैसनर का मुकाबला होगा। इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। हालांकि इस मैच से कोई भी खुश नज़र नहीं आ रहा है। इस बार लैसनर की बुकिंग बहुत कमजोर की गई है। सभी को लगा था कि उनका मैच गुंथर के साथ होगा। कंपनी ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कहा जा रहा है कि ब्रॉक के इस मैच के पीछे विंस मैकमैहन का हाथ है। अब देखना होगा कि दोनों की राइवलरी को किस अंदाज में कंपनी द्वारा बिल्ड किया जाएगा। सवाल ये खड़ा हो रहा है कि क्या लैसनर को ओमोस चुनौती दे पाएंगे? इसका जवाब फैंस को आने वाले कुछ हफ्तों में मिल जाएगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment