"रोप्स में अपने आप को चेन से बांध लेना चाहिए और चाबी निगल लेनी चाहिए"- WWE दिग्गज ने Seth Rollins को WM मैच मिलने का रास्ता बताया

WWE दिग्गज ने सैथ रॉलिंस को लेकर दिया बड़ा बयान
WWE दिग्गज ने सैथ रॉलिंस को लेकर दिया बड़ा बयान

WWE दिग्गज बुली रे ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल सैथ रॉलिंस इस समय WrestleMania 38 में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं और दो बार वो फेल हो चुके हैं। सैथ रॉलिंस ने इस बार कहा कि अगर उन्हें रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 में उन्हें जगह नहीं दी गई तो अगले हफ्ते रेड ब्रांड का एपिसोड नहीं होने देंगे। बुली रे ने बताया कि किस तरह सैथ रॉलिंस को WrestleMania 38 में जगह मिल सकती है।

Ad

WWE दिग्गज बुली रे ने सैथ रॉलिंस को लेकर दी अपनी खास प्रतिक्रिया

WrestleMania 38 के लिए सैथ रॉलिंस के मैच का ऐलान अभी तक नहीं हुआ और ये काफी चौंकाने वाली बात है। WWE ने या तो उनके लिए कोई बड़ा प्लान तैयार किया है या फिर क्रिएटिव टीम के पास उनके लिए कोई प्लान नहीं है। अब अगले हफ्ते काफी बवाल सैथ रॉलिंस मचाएंगे। सैथ रॉलिंस अपने मैच कैसे हासिल करेंगे ये देखने वाली बात होगी।

खैर बुली रे ने Busted Open show में बात करते हुए कहा,

सैथ रॉलिंस को रिंग में जाकर धरना देना चाहिए। मेरे हिसाब से उन्होंने रोप्स में अपने आप को चेन से बांध लेना चाहिए और चाबी को निगल लेना चाहिए। अब ये शो इस चेन पर ही फिर आगे चलेगा। सैथ रॉलिंस को कहना चाहिेए कि जब तक उन्हें मैच नहीं मिलेगा वो रिंग से नहीं जाएंगे। इस तरह की चीज़ अगर सैथ रॉलिंस करेंगे तो फिर मजा आ जाएगा।

बुली रे ने कुछ हद तक सही बात भी कही है। वैसे अगले हफ्ते कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। सैथ रॉलिंस ने पूरे शो को हाईजैक करने की बात कही है। ऐसा भी हो सकता है कोडी रोड्स एंट्री कर सैथ रॉलिंस को चुनौती दे दें। इस बात के चांस कुछ ज्यादा ही लग रहे हैं। कुछ भी हो लेकिन अगले हफ्ते फैैंस को जरूर रेड ब्रांड में मजा आएगा। सैथ रॉलिंस के ऊपर सभी की नजरें टिकी रहेंगी। वो कुछ अलग अब अगले हफ्ते कर सकते हैं। देखना होगा कि सैथ रॉलिंस के लिए WWE ने क्या प्लान तैयार किया है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications