Paul Heyman Addresses The Rock Comments: WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस (Roman Reigns), सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच हुआ था। मैच में काफी बवाल मचा। पॉल हेमन की इस मैच में अहम भूमिका रही। उन्होंने रेंस और पंक को लो-ब्लो मारकर रॉलिंस के हाथ मिला लिया। उनकी वजह से ही रॉलिंस को जीत मिली। हाल ही में द रॉक ने हेमन के काम की सराहना की थी। अब इस पर हेमन की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम पंक ने पहले अपने फेवर का खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि मेगा इवेंट में होने वाले मैच में उनकी साइड पर पॉल हेमन खड़े रहेंगे। बाद में सैथ रॉलिंस ने भी हेमन से फेवर की मांग की थी। मेनिया में हेमन ने पंक के साथ एंट्री की थी। ट्रिपल थ्रेट मैच शानदार रहा। हेमन ने पूरा खेल चेयर से खेला। उन्होंने पहले पंक को चेयर दी और फिर उन्हें लो-ब्लो लगा दिया। कुछ ऐसा ही उन्होंने रोमन के साथ भी किया। The Pat McAfee शो में हाल ही में गेस्ट बनकर द रॉक आए थे। वहां पर उन्होंने कई चीजों पर चर्चा की। रॉक ने नाईट 1 में पॉल हेमन द्वारा किए गए काम की भी सराहना की। हेमन ने अब रॉक से मिली तारीफ पर अपनी प्रतिक्रिया देने के लिए इंस्टाग्राम स्टोरी का सहारा लिया। हेमन ने रॉक के इंटरव्यू की एक क्लिप अपलोड की औ कहा कि द फाइनल बॉस ने उनके बारे में कुछ कहा है।WWE Raw में सैथ रॉलिंस ने मचाया बवालRaw का लेटेस्ट एपिसोड भी जबरदस्त रहा। सैथ रॉलिंस ने पंक के ऊपर हमला किया। रोमन रेंस ने आकर हेमन और रॉलिंस को धराशाई किया। पंक को रोमन स्पीयर मारने वाले थे लेकिन उससे पहले ब्रॉन ब्रेकर ने उन्हें स्पीयर लगा दिया। ब्रेकर ने पंक और रोमन की हालत खराब कर दी। सैथ रॉलिंस के बाद ब्रेकर भी हेमन गाय बन गए हैं। ये बहुत बड़ा पल था। अब ये तीनों आगे बवाल मचाते हुए नज़र आएंगे। ऐसा लगता है कि आगे जाकर रेंस और पंक साथ मिलकर काम करेंगे। View this post on Instagram Instagram Post