WWE में Roman Reigns की गैरमौजूदगी में नए हेड ऑफ द टेबल का हुआ ऐलान, दिग्गज ने किया चौंकाने वाला खुलासा

WWE SmackDown में दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान
WWE SmackDown में दिग्गज ने किया बड़ा ऐलान

Roman Reigns Absence New Head of the Table Announced: WWE WrestleMania 40 में हार के बाद से रोमन रेंस (Roman Reigns) अभी तक नज़र नहीं आए। हालांकि, स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में वो लगातार चर्चा में रहते हैं। अब उनकी जगह भी किसी अन्य सुपरस्टार को रख दिया गया है। वो और कोई नहीं बल्कि सोलो सिकोआ हैं।

Ad

रेंस की गैरमौजूदगी में द ब्लडलाइन पर पूरी तरह सोलो सिकोआ ने कब्जा कर लिया है। वो इस ग्रुप को लीड कर रहे हैं। उन्होंने टामा टोंगा और टोंगा लोआ को ग्रुप में शामिल किया। इससे पहले उन्होंने जिमी उसो को फैक्शन से बाहर कर दिया था। उन्होंने पहले से ही खुद को ट्राइबल चीफ कहना शुरू कर दिया था।

पॉल हेमन भी सोलो सिकोआ के साथ डरकर काम रहे हैं। सिकोआ ने कहा है कि वो रेंस से लगातार बात करते हैं लेकिन उन्होंने इसका अभी तक कोई सबूत नहीं दिखाया है। सिकोआ ने ये भी दावा किया है कि रेंस ने उन्हें ब्लडलाइन को लीड करने के लिए कहा है।

इस हफ्ते SmackDown में हेमन को भी सिकोआ को स्वीकार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। पॉल हेमन ने बताया कि रेंस की वापसी तक ब्लडलाइन के नए हेड ऑफ द टेबल सोलो सिकोआ होंगे। अब सोलो ट्राइबल चीफ के साथ-साथ हेड ऑफ द टेबल भी बन चुके हैं। पॉल ने ये भी कहा कि टामा टोंगा को अब 'द राइट हैंड मैन' नाम से जाना जाएगा।

Ad

WWE रिंग में वापसी के बाद द ब्लडलाइन में क्या बवाल मचेगा?

अब द ब्लडलाइन की कहानी में और भी मजा आएगा। रोमन रेंस की वापसी के बाद क्या होगा ये सबसे बड़ा सवाल है। सोलो सिकोआ इस समय टामा टोंगा और टोंगा लोआ के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो इन्हें नई ब्लडलाइन का नाम दे दिया है। अगस्त में SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन होगा। इससे पहले जरूर रेंस वापसी कर लेंगे। एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जुलाई में उनकी वापसी हो सकती है।

आने वाले समय में सोलो सिकोआ अपने साथियों के साथ मिलकर पॉल हेमन के ऊपर भी हमला कर सकते हैं। इसके बाद रेंस की वापसी हो सकती है। यहां से सिकोआ और रेंस के बीच मुकाबला बन सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications