"Roman Reigns सबसे महान सुपरस्टार हैं"- WWE दिग्गज ने मौजूदा चैंपियन की जमकर तारीफ करते हुए किया बड़ा दावा

..
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और ब्रॉक लैसनर
स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन और ब्रॉक लैसनर

Roman Reigns: WWE दिग्गज पॉल हेमन (Paul Heyman) ने मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) की जमकर प्रशंसा की है। उनका मानना है कि रेंस, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) और WWE हॉल ऑफ फेमर स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन (Stone Cold Steve Austin) से भी ज्यादा महान हैं।

हेमन ने अपने करियर के दौरान ऑस्टिन और लैसनर के साथ बहुत ही करीब से काम किया है। फिलहाल दिग्गज मैनेजर, ट्राइबल चीफ के स्पेशल काउंसिल के रूप में उनके साथ हैं। पॉल हेमन की मदद से रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियन बने 750 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं। हाल ही में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पॉल हेमन ने रोमन रेंस की तारीफ करते हुए कहा,

"इसके बारे में कोई गलती मत कीजिए! ठीक है। ब्रॉक लैसनर और स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन आज तक के WWE के इतिहास के सबसे महान दिग्गजों में से एक हैं। मैंने सभी दिग्गजों के साथ काम किया है। रोमन रेंस सबसे महान चैंपियन, परफॉर्मर, फाइटर, रेसलर और स्पोर्ट्स एंटरटेनर हैं। ट्राइबल चीफ बिना किसी शक या विवाद के आज तक के सबसे महान WWE सुपरस्टार हैं।"
youtube-cover

रोमन रेंस और पॉल हेमन, Crown Jewel 2022 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक-साथ दिखाई दिए थे जहां पॉल ने ट्राइबल चीफ के अगले टाइटल डिफेंस को प्रमोट किया था। बता दें कि हेड ऑफ द टेबल 5 नवंबर को सऊदी अरब में लोगन पॉल से भिड़ेंगे।

रोमन रेंस पूर्व WWE चैंपियन ब्रॉक लैसनर को मानते हैं सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदी

रोमन रेंस लंबे समय से कंपनी के टॉप फेस बने हुए हैं। इस दौरान उन्होंने जॉन सीना, ब्रॉक लैसनर, द अंडरटेकर जैसे कई दिग्गजों के साथ रिंग शेयर की है। Impaulsive पोडकास्ट में बात करते हुए रोमन रेंस ने ब्रॉक लैसनर को अपना सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदी बताया है। उन्होंने कहा,

"मैंने और ब्रॉक लैसनर ने कुछ बड़े शोज को मेन इवेंट किया है। हमने लगभग हर साल लड़ाई की है, जिसमें कई बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स शामिल हैं। मैं यह कह सकता हूं कि वो मेरे सबसे खतरनाक प्रतिद्वंदी थे।"

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links