Roman Reigns vs The Rock: स्मैकडाउन (SmackDown) शो में द रॉक के रिटर्न के बाद WWE में सब कुछ बदल गया है। रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) जीतने के बाद कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अब सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के खिलाफ नजर आ सकते हैं। WWE के फैसले के बाद कई सुपरस्टार और फैंस काफी ज्यादा निराश हो गए हैं। वहीं, द ब्लडलाइन (The Bloodline) के वाइजमैन पॉल हेमन (Paul Heyman), कोडी के इस फैसले से काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने द रॉक और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच संभावित मैच और SmackDown में हुए स्टेयरडाउन को लेकर रिएक्शन भी दिया है।
हाल में ही द ब्लडलाइन के वाइजमैन पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर SmackDown का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में द रॉक ब्लू ब्रांड में वापसी कर रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कहा
"यह ऐतिहासिक पल है।"
आप नीचे पॉल हेमन की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:
![पॉल हेमन ने WWE SmackDown शो की इस क्लिप को शेयर किया है](https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/f3bc8-17071624090908-1920.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/f3bc8-17071624090908-1920.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/f3bc8-17071624090908-1920.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/f3bc8-17071624090908-1920.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/f3bc8-17071624090908-1920.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/f3bc8-17071624090908-1920.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/f3bc8-17071624090908-1920.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2024/02/f3bc8-17071624090908-1920.jpg 1920w)
WrestleMania 40 के मेन इवेंट में पॉल, रोमन रेंस के कॉर्नर में नज़र जरूर आ सकते हैं। द रॉक और रोमन रेंस दोनों एक ही परिवार से आते हैं। ऐसे में अब जब उन्होंने वापसी कर ली है, तो सभी की नज़र कोडी रोड्स पर टिक गई है। फैंस द्वारा मिल रहे रिएक्शन के बाद उनके प्लान को लेकर बदलाव होते हैं, या नहीं।
WWE WrestleMania XL में Roman Reigns के खिलाफ फुल लेंथ मैच का हिस्सा बन सकते हैं The Rock
फैंस की निगाह इस समय द रॉक और रोमन रेंस के संभावित मैच पर टिकी हुई है। WWE भी इसे लेकर कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहता है। इसी बीच इस ड्रीम मैच को लेकर एक बड़ी अपडेट भी सामने आई है। Fightful Select ने बताया है कि WWE इस ड्रीम मुकाबले की टाइमिंग को लेकर परेशान है। द रॉक इस समय एक फुल लेंथ मैच की तैयारी कर रहे हैं लेकिन इसे लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इसे प्लान करता है।