Roman Reigns के जन्मदिन पर WWE हॉल ऑफ फेमर Paul Heyman ने उनके ऊपर लुटाया प्यार, खास संदेश देकर जाहिर की दिल की बात

पढ़िए WWE दिग्गज पॉल हेमन ने क्या कहा?
पढ़िए WWE दिग्गज पॉल हेमन ने क्या कहा?

Paul Heyman Wishes Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) और पॉल हेमन (Paul Heyman) की जोड़ी सबसे हिट मानी जाती है। पिछले चार साल दोनों ने साथ में बहुत काम किया। रेंस के वाइजमैन के रूप में हेमन ने खूब वाहवाही लूटी। WrestleMania XL में हार के बाद से रोमन एक्शन में नज़र नहीं आए। हालांकि, हेमन लगातार उनके तारीफ करते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने ट्राइबल चीफ को लेकर अपनी दिल की बात रखी है।

WrestleMania XL में कोडी रोड्स ने रोमन रेंस को हराकर उनकी बादशाहत खत्म की थी। इसके बाद से द ब्लडलाइन फैक्शन में काफी बदलाव आए हैं। जिमी उसो को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वहीं ग्रुप में टामा टोंगा और टोंगा लोआ की एंट्री हो गई है। ब्लडलाइन को सोलो सिकोआ इस समय लीड कर रहे हैं। सोलो और हेमन के बीच भी चीजें सही नहीं चल रही हैं।

रोमन रेंस की वापसी कब होगी इसके बारे में किसी को कुछ नहीं पता है। रोमन रेंस को 39 साल पूरे हो चुके हैं। दुनियाभर के फैंस ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी। पॉल हेमन ने भी सोशल मीडिया के जरिए ट्राइबल चीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हेमन ने लिखा,

मेरे ट्राइबल चीफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं। WWE इतिहास के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस अट्रैक्शन। द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम।

रोमन रेंस 1316 दिन तक चैंपियन रहे। साल 2020 में उन्होंने सबसे पहले यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा। WrestleMania 38 में रेंस ने ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियनशिप हासिल की थी। इसके बाद वो कंपनी के नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बने। अपने टाइटल रन के दौरान रेंस ने कई दिग्गजों को हराया। द ब्लडलाइन ग्रुप को स्थापित कर उन्होंने खूब नाम कमाया। उनकी वजह से जे उसो, जिमी उसो, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ को बहुत फायदा पहुंचा।

कब होगा रोमन रेंस की WWE में वापसी?

खैर रेंस की वापसी को लेकर अभी तक कोई भी पुख्ता खबर सामने नहीं आई है। कुछ समय पहले खबर सामने आई थी कि उन्हें SummerSlam 2024 से पहले ब्लू ब्रांड के अंतिम एपिसोड के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। देखना होगा कि अब उनकी वापसी कब होगी।