WWE में ब्लडलाइन द्वारा Roman Reigns के ऊपर अटैक के बाद Paul Heyman की आई प्रतिक्रिया

wwe
जानिए WWE दिग्गज ने क्या बयान दिया? (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Sends Message Roman Reigns: WWE दिग्गज पॉल हेमन ने सोशल मीडिया पर रोमन रेंस (Roman Reigns) को लेकर खास संदेश दिया है। 16 अगस्त को हुए SmackDown के एपिसोड में सोलो सिकोआ ने अपनी ब्लडलाइन के साथ मिलकर रेंस की हालत खराब की थी। जेकब फाटू ने वापसी कर असली ट्राइबल चीफ के ऊपर तगड़ा अटैक किया था।

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में पॉल हेमन हमेशा उनके प्रति वफादार रहे। वो अभी भी रेंस को ही ट्राइबल चीफ के रूप में स्वीकार करते हैं। WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने खुद को नया ट्राइबल चीफ बताया और अपनी ब्लडलाइन तैयार की। उन्होंने अपने ग्रुप में टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू को शामिल किया। पॉल हेमन ने सोलो को एक्नॉलेज नहींं किया और उन्हें इसकी सजा मिली। उनके ऊपर जानलेवा हमला किया गया।

इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस बार पॉल हेमन ने रोमन रेंस के साथ एक खास पल साझा किया है, जिसमें वो WrestleMania XL में हार के बाद उन्हें गले लगा रहे हैं। उन्होंने रोमन को लेकर शानदार मैसेज देते हुए कहा,

अपने ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करें।
Ad

WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने की थी धमाकेदार एंट्री

WrestleMania XL में हार के बाद रोमन रेंस ब्रेक पर चले गए थे। SummerSlam 2024 में हुए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच के दौरान उन्होंने वापसी की। रेंस ने सोलो सिकोआ के ऊपर हमला किया। उनकी वजह से कोडी ने अपने टाइटल को आसानी से रिटेन किया। इसके बाद ब्लू ब्रांड के लगातार दो एपिसोड में भी रोमन ने एंट्री कर बवाल मचाया। वो फिर से ब्रेक पर चले गए हैं। शायद अगले महीने के मध्य में उनकी वापसी होगी।

पॉल हेमन की एंट्री का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। नई ब्लडलाइन ने उनके ऊपर अटैक किया था और तब से वो रिंग में नज़र नहीं आए। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन इस समय काफी मजेदार चल रही है। रेंस ने अभी तक सोलो सिकोआ और उनके साथियों का मुकाबला अकेले ही किया है। जेकब फाटू से निपटना उनके लिए काफी मुश्किल होगा। अब देखना होगा कि आगे जाकर इनकी स्टोरी में क्या कुछ नया देखने को मिलेगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications