"बलिदान की मांग होती है"- WWE दिग्गज ने Roman Reigns समेत तीन स्टार्स को लेकर दिया बड़ा बयान

Ujjaval
पॉल हेमन से बात करते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)
पॉल हेमन से बात करते हुए रोमन रेंस (Photo: WWE.com)

Paul Heyman Sends Message: WWE में इस समय सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का नया फैक्शन धमाल कर रहा है। उन्हें पॉल हेमन का साथ मिल गया है और WWE के सबसे खतरनाक स्टार्स में से एक ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) भी उनके साथ जुड़ गए हैं। पिछले दो Raw के एपिसोड से वो बवाल मचा रहे हैं। रोमन रेंस, सैमी ज़ेन और सीएम पंक की उन्होंने हालत खराब की है। अब पॉल हेमन ने इसी को लेकर बड़ी बात कही है।

Ad

पॉल हेमन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस, सीएम पंक और सैमी ज़ेन पर हुए खतरनाक हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमेशा ही किसी न किसी को बलिदान देना पड़ता है। उन्होंने कहा,

"रोमन रेंस, सीएम पंक और सैमी ज़ेन। दुख की बात यह है कि इतिहास हमेशा ही बलिदान की मांग करता है।"

आप नीचे पॉल हेमन की इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट देख सकते हैं:

Ad

WWE WrestleMania 41 से सैथ रॉलिंस ने नए दौर की शुरुआत की

WWE WrestleMania 41 की नाईट 1 में पॉल हेमन ने ट्रिपल थ्रेट मैच के दौरान अपने सबसे अच्छे दोस्त सीएम पंक और ट्राइबल चीफ रोमन रेंस, दोनों को धोखा दे दिया। वो सैथ रॉलिंस के साथ जुड़ गए और उन्हें जीत दिला दी। पॉल और रॉलिंस का साथ आना फैंस को पूरी तरह से हैरान कर गया। बाद में Raw के एपिसोड में सीएम पंक और रोमन रेंस ने आकर सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन से बदला लेने का प्रयास किया।

ब्रॉन ब्रेकर ने इसी बीच आकर रोमन रेंस पर स्पीयर लगाया। ब्रॉन ने विजनरी और वाइजमैन का हाथ थाम लिया। Raw के आखिरी एपिसोड में सैमी ज़ेन ने सैथ रॉलिंस को समझाने का प्रयास किया। सैथ ने सैमी को चीजों से दूर होने का ऑफर दिया। ज़ेन ने इंकार किया और इसी के चलते ब्रॉन ब्रेकर से उनका मैच हुआ। ब्रेकर ने ज़ेन का हाल बेहाल कर दिया और सैथ ने भी उनपर स्टॉम्प लगाया। सैथ के नए ग्रुप का शिकार रोमन रेंस, सीएम पंक और सैमी ज़ेन को चुके हैं। देखना होगा कि उनके निशाने पर अगला स्टार कौन होगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications