WWE दिग्गज ने Roman Reigns के दुश्मन के चैंपियन बनने की संभावना पर दी प्रतिक्रिया, विरोधी की तारीफों के बांधे पुल

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस

Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को यूनिवर्सल चैंपियन के तौर पर 800 दिन होने वाले हैं। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं। ट्राइबल चीफ के स्पेशल काउंसिल पॉल हेमन (Paul Heyman) ने रोमन रेंस और लोगन पॉल (Logan Paul) के मैच के संभावित नतीजे पर बात की है।

Ad

रोमन रेंस Crown Jewel 2022 में यूट्यूब स्टार लोगन पॉल के खिलाफ अपनी वर्ल्ड चैंपियनशिप डिफेंड करने वाले हैं। Crown Jewel 5 नवंबर को सऊदी अरब में आयोजित होने जा रहा है। कोरी ग्रेव्स के After The Bell पॉडकास्ट में बात करते हुए हेमन ने समझाया कि लोगन पॉल क्यों विजेता के रूप में अच्छा विकल्प हो सकते हैं। दिग्गज मैंनेजर ने साल 2000 में WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीतने वाले एक्टर डेविड आर्किटेक्ट और लोगन पॉल की तुलना को भी खारिज कर दिया था। उन्होंने लोगन की तारीफ करते हुए कहा,

"वो (लोगन) टाइटल के साथ डेविड आर्किटेक्ट की तरह नहीं बन सकते हैं। वो अपमानित नहीं हो सकते हैं। उन्होंने इसे बहुत सीरियस ले लिया है। यह एक अलग बात है कि रोमन रेंस का चैंपियनशिप रन खत्म होगा या नहीं, लेकिन अगर भाग्य ट्राइबल चीफ से नाराज़ है और लोगन अनडिस्प्यूटेड चैंपियन बन जाते हैं, तब वो एक अयोग्य चैंपियन नहीं होंगे।"
Ad

लोगन ने अपना WWE डेब्यू WrestleMania 38 में किया था, जहां उन्होंने द मिज़ के साथ टीम बनाकर द मिस्टीरियोज को हराया था। मैच के बाद मिज़ ने लोगन पर हमला कर दिया था। थोड़े समय बाद लोगन ने WWE के साथ ऑफिशियली कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसके बाद उन्होंने अपना पहला सिंगल्स मैच मिज़ के खिलाफ SummerSlam प्रीमियम लाइव इवेंट में लड़ा था, जहां उन्होंने जीत दर्ज की थी।

WWE दिग्गज ने स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लोगन पॉल की सफलता के बारे में बात की

Ad

लोगन पॉल को चैंपियनशिप मैच मिलना कई फैंस को पसंद नहीं आया था। हालांकि, रेसलिंग दिग्गज पॉल हेमन को लोगन को स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट की दुनिया में मिली रही सफलता से कोई दिक्कत नहीं है। ECW के पूर्व बॉस को लोगन द्वारा SummerSlam में मिज़ के खिलाफ लगाए गए हाई-रिस्क मूव्स ने बहुत प्रभावित किया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications