Brock Lesnar को 2 बार WWE रिंग में धराशाई करने वाले दिग्गज ने दिया बड़ा बयान, दोबारा मैच लड़ने के लिए किया मना

WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई
WWE सुपरस्टार ब्रॉक लैसनर को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई

पू्र्व WWE सुपरस्टार लांस स्टॉर्म (Lance Storm) अब ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) के खिलाफ लड़ने की इच्छा नहीं रखते हैं। उनके मौजूदा ट्वीट को देखकर ये ही अंदाजा लगाया जा रहा है। लैसनर को हमेशा से रिंग में एक खतरनाक सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है। लैसनर को रिंग में धराशाई करने का मौका बहुत कम रेसलर्स को मिला।

पूर्व WWE सुपरस्टार लांस स्टॉर्म ने किया ट्वीट

लांस स्टॉर्म ने दो बार लैसनर को हराया था। इन दोनों के बीच लाइव इवेंट में तीन बार मुकाबले हुए। दो बार स्टॉर्म को जीत मिली और एक बार लैसनर ने जीत हासिल की। इसके बाद दोनों के बीच कभी मुकाबला देखने को नहीं मिला। ट्विटर पर एक फैन ने स्टॉर्म से सवाल पूछा। काफी मजेदार जवाब स्टॉर्म ने दिया। इस ट्वीट से पता चल रहा है कि अब लैसनर के खिलाफ मैच स्टॉर्म नहीं लड़ना चाहते हैं।

WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला रोमन रेंस के साथ होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच होगा। फैंस इस ऐतिहासिक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लैसनर का WWE में बहुत बड़ा नाम हैं। पार्ट टाइमर के रूप में भी लैसनर को सबसे ज्यादा पैसा दिया जाता है। जब वो रिंग में आते हैं तब WWE को बहुत फायदा होता है।

लांस स्टॉर्म का WWE रन बहुत ही अच्छा रहा था। हालांकि उनका WWE रन ज्यादा लंबा नहीं चला। स्टॉर्म ने कुछ बड़े सुपरस्टार्स के साथ भी काम किया। कई बार वो अपनी वापसी के बारे में कह चुके हैं। वैसे देखा जाए तो अब उनकी वापसी काफी मुश्किल होगी। लैसनर को लेकर हमेशा वो कुछ ना कुछ बयान देते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। लैसनर के खिलाफ स्टॉर्म इस समय 2-1 से आगे चल रहे हैं। हालांकि लैसनर को लांस स्टॉर्म ने लाइव इवेंट्स में हराया था। मेन शो में इन दोनों के बीच कभी मुकाबला नहीं हो पाया। लैसनर इस समय WWE में बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। अपने गिमिक में भी लैसनर ने काफी बदलाव कर लिया है। लैसनर का ये गिमिक फैंस को काफी अच्छा लग रहा है।

Quick Links

Edited by PANKAJ
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications