16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने WWE Elimination Chamber 2023 में Roman Reigns vs Sami Zayn मैच का नतीजा किया लीक?

Pankaj
WWE Elimination Chamber 2023 में होगा जबरदस्त मुकाबला
WWE Elimination Chamber 2023 में होगा जबरदस्त मुकाबला

Roman Reigns: WWE Elimination Chamber 2023 का आयोजन 18 फरवरी को कनाडा में होगा। यहां एक तगड़ा मुकाबला रोमन रेंस (Roman Reigns) और सैमी ज़ेन (Sami Zayn) के बीच होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच होगा। कुछ हफ्ते पहले ही इस मुकाबले का ऐलान किया गया था। खैर 16 बार के वर्ल्ड चैंपियन और WWE दिग्गज रिक फ्लेयर (Ric Flair) ने इस मैच के नतीजे को लेकर अपना बयान दिया है।

अपने पॉडकास्ट पर रिक फ्लेयर ने मुकाबले को लेकर कहा,

द ट्राइबल चीफ के खिलाफ बदकिस्मत रहेंगे सैमी ज़ेन। ये मेरी भविष्यवाणी है। अब मुझे नहीं पता कि ये कैसे होगा।
youtube-cover

रिक फ्लेयर ने सीधा-सीधा कह दिया कि मुकाबले में रोमन रेंस की जीत होगी। अब ये किस तरह होगी उन्हें नहीं पता है। वैसे कुछ हद तक फ्लेयर का बयान सही भी है। रेंस का टाइटल रन अभी खत्म नहीं होगा।

रोमन रेंस पिछले कुछ समय से द ब्लडलाइन को लीड कर रहे हैं। इस ग्रुप में उनके साथ द उसोज़, सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ हैं। Royal Rumble से बहुत कुछ बदल गया। द ब्लडलाइन टूट गई। सैमी ने अपने दोस्त केविन ओवेंस का साथ दिया और रेंस के ऊपर चेयर से हमला कर दिया था। जे उसो भी बैकस्टेज चले गए थे। जे ने इसके बाद संकेत दिए थे कि वो अब इस ग्रुप का हिस्सा नहीं है।

ब्लू ब्रांड के एपिसोड में सैमी ने आकर जबरदस्त स्पीयर रोमन रेंस को मारा था। उन्होंने रेंस को इसके बाद टाइटल मैच के लिए चुनौती दी। रेंस ने भी इसे स्वीकार कर लिया था। हालांकि जिमी उसो और सोलो सिकोआ ने ज़ेन के ऊपर अटैक किया था।

WWE WrestleMania 39 में भी होगा Roman Reigns का जबरदस्त मुकाबला

रेंस ने कहा है कि वो सैमी ज़ेन को उनके होमटाउन कनाडा में सबक सिखाएंगे। WrestleMania 39 में कोडी रोड्स और रोमन रेंस का मुकाबला भी होगा। कहा जा रहा है कि मेनिया में इस बार ट्रिपल थ्रेट मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है। रेंस और कोडी के मुकाबले में सैमी भी शामिल हो सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now