ब्लडलाइन की 'बैंड बजाने' Roman Reigns का भाई जल्द करेगा WWE रिंग में एंट्री, दिग्गज ने दी खुशखबरी

WWE
WWE दिग्गज ने दिया बड़ा अपडेट (Photo: WWE.com)

Rikishi Update On Jimmy Uso: WWE WrestleMania XL के बाद SmackDown के पहले एपिसोड में सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा के साथ मिलकर जिमी उसो (Jimmy Uso) के ऊपर हमला किया था। तब से वो WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे जिमी की स्थिति के बारे में ज्यादा किसी को कुछ पता नहीं है। उन्हें लेकर कम ही खबरें सामने आई हैं। उसो के पिता और WWE दिग्गज रिकिशी ने अब एक बड़ा अपडेट साझा किया है।

Ad

WrestleMania XL में जिमी उसो को जे उसो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद SmackDown का शो उनके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा। सोलो ने उनके साथ वो किया जिसकी उम्मीद बहुत कम लोगों ने की थी। जिमी को बाहर करने के बाद सिकोआ ने ब्लडलाइन की काया ही पलट दी। ग्रुप में अब टामा टोंगा, टांगा लोआ और जेकब फाटू का जलवा दिखता है।

Ad

WWE दिग्गज रिकिशी ने अपने पॉडकास्ट Rikishi Fatu Off The Top में एक फैन के सवाल का जवाब दिया और कहा कि जिमी उसो अच्छा कर रहे हैं। हॉल ऑफ फेमर को उम्मीद है कि उनका बेटा बहुत जल्द रिंग में वापसी करेगा। रिकिशी ने बताया,

जिमी उसो इस समय ठीक कर रहे हैं। उम्मीद है कि वो किसी भी समय वापसी के लिए तैयार होंगे। वो रेसलिंग से बहुत प्यार करते हैं। मुझे यकीन है कि वो फैंस को भी याद करते होंगे। फैंस भी उन्हें याद करते होंगे। वो बहुत अच्छा कर रहे हैं। उनके पास अपनी बॉडी और दिमाग को आराम देने के लिए कुछ समय है। उम्मीद है कि हम जल्द ही उन्हें रिंग में देख पाएंगे।
Ad

WWE रिंग में कब होगी जिमी उसो की वापसी?

SummerSlam 2024 में रोमन रेंस ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। तब से जिमी उसो की वापसी की अटकलें भी तेज हो गई हैं। रिकिशी ने संकेत दे दिए हैं कि वो बहुत जल्द वापसी करने वाले हैं। इसका मतलब है कि अब सोलो सिकोआ और उनके साथियों को सतर्क रहना पड़ेगा। जिमी कभी भी रिंग में एंट्री कर नई ब्लडलाइन की बैंड बजा सकते हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications