Roman Reigns के फैमिली मेंबर ने मेल WWE Superstar ऑफ द ईयर के नामांकन पर जताई नाराजगी, सोशल मीडिया पर दी चौंकाने वाली प्रतिक्रिया

rikishi wwe
WWE दिग्गज ने मेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर के नामांकन पर नाराजगी जताई

WWE: साल 2023 WWE के कई सुपरस्टार्स के लिए काफी अहम रहा, जिनमें दिग्गज रेसलर के बेटे द उसोज़ (The Usos) ने भी काफी धमाल मचाया। इसी बीच जे उसो (Jey Uso) एक सिंगल्स रेसलर के रूप में उभर कर सामने आए हैं लेकिन रिकिशी ने मेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर को लेकर नाराजगी जताई है।

Ad

WWE on Fox ने मेल सुपरस्टार ऑफ द ईयर बनने के दावेदार रेसलर्स को नामांकित किया है, जिनमें रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, कोडी रोड्स और गुंथर मौजूद हैं। इस पर रिकिशी ने इंस्टाग्राम स्टोरी अपडेट की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने इस नामांकन पर प्रश्न चिन्ह लगाया है।

Ad

आपको याद दिला दें कि जे उसो वही सुपरस्टार हैं, जिन्होंने SummerSlam 2023 में रोमन रेंस को चैलेंज किया था, लेकिन जिमी उसो द्वारा धोखा मिलने के कारण जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इसी कारण उन्होंने द ब्लडलाइन और SmackDown को छोड़कर Raw रोस्टर के साथ जुड़ने का फैसला लिया था।

WWE दिग्गज Rikishi ने अपने बेटों को भावुक संदेश भेजा

रिकिशी चाहे अब एक एक्टिव रेसलर ना हों, लेकिन उनके द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट दर्शाते हैं कि वो WWE के शोज़ को नियमित रूप से फॉलो करते रहते हैं। द ब्लडलाइन मेंबर्स के बीच संबंध कुछ खास अच्छे नहीं हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि जे उसो को जिमी उसो द्वारा मिले धोखे के कारण रोमन रेंस के खिलाफ SummerSlam में हार झेलनी पड़ी थी।

जे चाहे अब रेड ब्रांड में जा चुके हों, लेकिन इससे उनका द ब्लडलाइन के साथ इतिहास खत्म नहीं हो जाता। रिकिशी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने साथ द उसोज़ और सोलो सिकोआ की तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ उन्होंने भावुक संदेश देते हुए लिखा:

"मेरे बच्चे मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी हैं। इस तस्वीर में अभी काफी लोग मौजूद नहीं हैं। ये सब भगवान का प्लान है और उसका मुझपर आशीर्वाद बना हुआ है। जिंदगी के सफर पर चलते रहिए, जिस पर हमें काम करते रहना है।"

आपको याद दिला दें कि जे उसो एक तरफ Raw में काम कर रहे हैं। वहीं रोमन रेंस, सोलो सिकोआ और जिमी उसो अब भी द ब्लडलाइन में शामिल हैं और एकजुट होकर अपने दुश्मनों पर हावी होते रहे हैं।

Quick Links

Edited by Aakanksha
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications