"मुझे उनपर विश्वास नहीं"- दिग्गज का Roman Reigns के WWE स्टार के साथ रीयूनियन पर बड़ा बयान

WWE में सब पर विश्वास होना मुश्किल है (Photo: WWE.com)
WWE में सब पर विश्वास होना मुश्किल है (Photo: WWE.com)

Rikishi on Sami Zayn: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) में सैमी ज़ेन (Sami Zayn) की हैलुवा किक के चलते रोमन रेंस की हालत खराब हो गई थी। इसी से जुड़ी हुई बातचीत के दौरान SmackDown में जो कुछ हुआ, उसके चलते असली ब्लडलाइन फिर से वापस आ गई है। इसके बावजूद एक WWE के रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर ने चौंकाने वाला दावा किया है। उन्होंने अपने पॉडकास्ट में कहा है कि उन्हें सैमी ज़ेन पर विश्वास नहीं है।

Ad

रिकिशी WWE में द ब्लडलाइन की स्टोरी पर खास नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने देखा है कि कैसे यह स्टोरी आगे बढ़ रही है। रोमन रेंस से जब सैमी ज़ेन SmackDown में बात करने गए थे, तो रोमन ने पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को ना तो Honorary Uce माना और यह भी कहा था कि वह परिवार तो बिल्कुल नहीं हैं। इसके चलते सैमी रिंग से चले गए थे। अब Rikishi Fatu Off The Top पॉडकास्ट में रिकिशी ने इस पूरे सैगमेंट को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि क्या वह सैमी ज़ेन पर विश्वास करते हैं।

उनका मानना था कि खून हमेशा ही पानी से गाढ़ा होगा। इसके साथ ही उन्होंने सोलो सिकोआ के काम को लेकर बात की। सोलो सिकोआ ने अब अपनी एक नई और अलग ब्लडलाइन बना ली है। इसी बात को बताते हुए रिकिशी काफी खुश थे। इसके साथ ही उन्होंने सैमी को बताया कि वह सफर का आनंद लें। रिकिशी असल जिंदगी में सोलो सिकोआ, जिमी उसो और जे उसो के पिता हैं। रिकिशी ने मौजूदा स्थिति को लेकर कहा,

"मुझे उनपर (सैमी ज़ेन) विश्वास नहीं है। इसलिए अंत में खून हमेशा ही पानी से गाढ़ा होगा। मैं देख रहा हूं कि सोलो सिकोआ क्या बना रहे हैं। सोलो भविष्य के लिए तैयार हो रहे हैं। वह भविष्य में लीड करने के लिए तैयार हो रहे हैं। इसलिए इस समय तो मैं सैमी ज़ेन से कहना चाहूंगा कि आप सफर का आनंद लीजिए।"

आप उनकी बात को यहां सुन सकते हैं:

youtube-cover
Ad

WWE SmackDown में साथ आ गए थे रोमन रेंस और सैमी ज़ेन

WWE SmackDown की शुरूआत में भले ही सैमी ज़ेन और रोमन रेंस साथ नहीं थे, लेकिन शो खत्म होते होते वह साथ आ गए थे। दरअसल, सोलो और उनकी ब्लडलाइन ने जे और जिमी उसो की रिंगसाइड हालत बिगाड़ दी थी, जबकि रोमन रेंस रिंग में थे। उसी समय सैमी ज़ेन रिंग में आए थे। सोलो ने उन्हें रोमन पर हमला करने को कहा लेकिन इससे उलट उन्होंने सिकोआ पर हमला कर दिया था। इसके बाद असली ब्लडलाइन वापस साथ आ गई थी। अब देखना होगा कि यह स्टोरी कैसे आगे बढ़ती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications