WWE से Roman Reigns की गौरमौजूदगी के बीच The Bloodline में नए स्टार्स के शामिल होने पर परिवार के अहम सदस्य का बयान आया सामने

Ujjaval
WWE दिग्गज ने ब्लडलाइन में नए सदस्य जुड़ने पर खुशी जताई
WWE दिग्गज ने ब्लडलाइन में नए सदस्य जुड़ने पर खुशी जताई

Rikishi Happy New Bloodline: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) की गैरमौजूदगी के बीच ब्लडलाइन (Bloodline) में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सोलो सिकोआ ने अपने फैक्शन में टामा टोंगा और टांगा लोआ को जोड़ लिया है। सोलो के पिता और WWE Hall of Famer रिकिशी ने अब इस चीज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। वो फैसले से बेहद खुश नज़र आए हैं।

Ad

Off The Top पॉडकास्ट पर रिकिशी ने टांगा लोआ और टामा टोंगा के डेब्यू को लेकर बात की। उन्होंने दोनों रेसलर्स को अपने परिवार का हिस्सा बताया। वो खुश हैं कि काफी मेहनत के बाद आखिर दोनों भाइयों को WWE में आने और ब्लडलाइन का हिस्सा बनने का मौका मिला। उन्होंने कहा,

“टामा टोंगा और उनके भाई टांगा लोआ, दोनों ही परिवार का हिस्सा हैं, जहां तक अंकल हाकु की बात आती है। मैं उनके WWE में आने का इंतजार नहीं कर सकता था। उन्होंने काफी ज्यादा मेहनत की है। उन्होंने अपने कठोर परिश्रम से न्यू जापान में खुद का ब्रांड तैयार किया है। इसी वजह से उन्हें आखिर घर आते हुए देखकर मैं खुश हूं। द ब्लडलाइन और WWE उनका घर है।"

रिकिशी ने आगे कहा,

"उन्हें वहां देखना काफी शानदार रहा। उन्हें सीधा उस एंगल (परिवार से रिश्ते) में नहीं जोड़ने के बजाय यह दिखाया गया कि वो इस जगह (WWE) पर रहने के हकदार हैं। रोमन रेंस भी वहां हैं लेकिन वो चीज़ों से बाहर हैं। अभी जिमी उसो भी इससे बाहर हैं। सोलो सिकोआ और उनका ग्रुप अभी वहां हैं, वो खुद को ब्लडलाइन 2.0 बोल सकते हैं। टामा टोंगा और टांगा लोआ काफी अच्छा काम कर रहे हैं। दोनों अच्छे और फ्रेश नज़र आ रहे हैं। द ब्लडलाइन और परिवार में फ्रेश चेहरों को शामिल होते हुए देखना शानदार चीज़ है।"
youtube-cover
Ad

WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन में नए सदस्यों को कब शामिल किया?

WrestleMania XL के बाद सोलो सिकोआ ने जिमी उसो को धोखा दिया। उन्होंने टामा टोंगा को फैक्शन में जोड़ा और उनके साथ मिलकर जिमी की हालत खराब की। Backlash France में टांगा लोआ का डेब्यू देखने को मिला। उन्होंने सोलो सिकोआ और टामा टोंगा को रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस पर जीत दिलाने में अहम किरदार निभाया।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications