The Rock: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) प्रो-रेसलिंग की दुनिया के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने WWE ने अपने करियर के दौरान कई बार वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती हैं। इसी बीच द रॉक ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो उनके 2023 का रिकैप हैं, जिसमे उनका स्मैकडाउन (SmackDown) में रिटर्न और जॉन सीना (John Cena) के साथ खास मोमेंट भी शामिल है।द रॉक ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर पिछले साल का अपना रिकैप शेयर किया था। इस रिकैप वीडियो में उन्होंने अपने फैमिली के साथ बिताए समय को और WWE में अपने रिटर्न को शामिल किया है। इसके अलावा इस वीडियो में वो जॉन सीना को गले लगाते भी दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि वो 2024 के लिए तैयार हैं। पूर्व चैंपियन ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "सबक, आशीर्वाद और सीख के लिए धन्यवाद 2023। मैं बाहें फैलाकर 2024 का स्वागत करने के लिए तैयार हूं। आप The Rock की इस दिल छू लेने वाले वीडियो को यहांं देख सकते हैं: View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw में हाल में ही नज़र आए थे The RockWWE फैंस को 2024 की पहली Raw में एक बड़ा सरप्राइज देखने को मिला था। शो में द रॉक ने वापसी की थी। अपने रिटर्न पर वो जिंदर महल के साथ एक सैगमेंट का हिस्सा बने थे। इस सैगमेंट में उन्होंने जिंदर का काफी ज्यादा मजाक उड़ाया था। इसके अलावा उन्होंने पूर्व WWE चैंपियन की पिटाई भी की थी। View this post on Instagram Instagram Postद रॉक ने अपने प्रोमो में रोमन रेंस के हेड ऑफ द टेबल कैचफ्रेज का भी जिक्र किया गया था। उनके इस ऐलान के बाद से फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार WrestleMania 40 में रोमन रेंस और द रॉक के बीच उन्हें ड्रीम मैच देखने को मिल सकता है। फिलहाल ये देखना दिलचस्प रहेगा कि WWE किस तरह से इन दोनों मेगास्टार्स को किस तरह से बुक करती है। आपको बता दें कि द रॉक ने इस कंपनी में काफी ज्यादा नाम कमाया। इस बीच वो कई दिग्गजों के खिलाफ लड़ चुके हैं।