WWE में आज ही के दिन Roman Reigns को अपने ही भाई से मिला था दिल तोड़ देने वाला धोखा, ट्राइबल चीफ की हालत हुई थी खराब, देखें वीडियो

WWE दिग्गज रोमन रेंस पर धोखे से हुआ था हमला (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस पर धोखे से हुआ था हमला (Photo: WWE.com)

Jey Uso Betrayed Roman Reigns One Year Ago: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) को एक साल पहले आज के दिन अपने भाई जे उसो (Jey Uso) से धोखा मिला था। इसके कारण ट्राइबल चीफ चारों खाने चित्त हो गए थे। इस धोखे के बाद रोमन के भाइयों ने द ब्लडलाइन (The Bloodline) से खुद को दूर कर लिया था।

Ad

यह पल SmackDown में हुआ था। इस सैगमेंट के दौरान रोमन ने जे से पूछा कि वह उनके साथ हैं, या नहीं हैं। इसके बाद जिमी उसो बाहर आए। रोमन ने कहा कि जब जे उसो को राइट हैंड मैन बनाने की बात हुई, तो किसको परेशानी हुई थी। इसमें जिमी का नाम सामने आया और पूर्व टैग टीम चैंपियन ने अपने भाई से इसपर सफाई मांगी। जिमी ने इस बात को माना और इसके बाद जे ने कहा कि एक बहुत बड़ी और अच्छी बात हुई।

उन्होंने कहा कि जिमी चोटिल हो गए और उन्होंने रोमन रेंस की वजह से SmackDown, WrestleMania और प्रीमियम लाइव इवेंट को मेन इवेंट किया। इसके बाद जे ने कहा कि जिमी इससे बाहर हैं और चौंकाते हुए उन्होंने कहा कि अब वह भी बाहर हो रहे हैं, जिसके बाद जे ने रोमन रेंस पर सुपरकिक हिट कर दिया, जिसकी वजह से वह जमीन पर गिर गए। सोलो सिकोआ ने इसके बाद जे पर हमला करने का प्रयास किया लेकिन द उसोज़ ने उनपर डबल सुपरकिक हिट कर दिया। रोमन उठे पर उन्हें भी डबल सुपरकिक हिट कर दी गई थी।

Ad

द ब्लडलाइन के WWE सुपरस्टार्स अब कहा हैं?

WWE के ग्रुप द ब्लडलाइन का हिस्सा रहे रेसलर्स के जीवन में काफी बदलाव आया है। एक साल पहले जिमी और जे उसो साथ में थे लेकिन इस समय यह दोनों अलग हैं। जिमी जहां चोटिल होने के कारण रिंग से दूर हैं, तो वहीं जे इस समय Raw का हिस्सा हैं। रोमन रेंस WrestleMania XL के बाद से WWE टीवी पर नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि सोलो सिकोआ ने टामा टोंगा और टोंगा लोआ के साथ मिलकर ब्लडलाइन के रूप में काम जारी रखा हुआ है। रोमन रेंस की वापसी के बाद जरूर चीज़ें पूरी तरह बदल सकती हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications