WWE दिग्गज Roman Reigns के करियर की 10 सबसे महत्वपूर्ण और यादगार जीत जिनके बारे में फैंस को जरूर जानना चाहिए

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कई बड़ी जीत हासिल की है
WWE दिग्गज रोमन रेंस ने कई बड़ी जीत हासिल की है

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस (Roman Reigns) का काफी समय से दबदबा देखने को मिल रहा है। हील टर्न के बाद से ट्राइबल चीफ अलग लेवल पर आ गए हैं और लगातार डॉमिनेट कर रहे हैं। रोमन रेंस के पास कुछ सालों से अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप है और कोई उन्हें हरा नहीं पाया है।

रोमन रेंस ने हील टर्न के पहले भी काफी सालों तक बतौर बेबीफेस अच्छा काम किया। रोमन अपने करियर में अभी तक कई दिग्गजों को हरा चुके हैं। इस आर्टिकल में हम WWE दिग्गज रोमन रेंस के करियर की 10 सबसे बड़ी और महत्वपूर्ण जीत के बारे में बात करेंगे, जिनके बारे में फैंस को जरूर जानना चाहिए।

WWE दिग्गज Roman Reigns के करियर की 10 सबसे महत्वपूर्ण और यादगार जीत

- 20 नवंबर 2017 को रोमन रेंस ने द मिज़ को Raw के एपिसोड में हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी।

- WrestleMania 37 में रोमन रेंस ने ऐज और डेनियल ब्रायन दोनों को एक साथ पिन करते हुए अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को रिटेन रखा था।

youtube-cover

- रोमन रेंस ने ट्रिपल एच को WrestleMania 32 के मेन इवेंट में स्पीयर देकर हराया और नए WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बनने में सफल हुए।

- हील टर्न लेने के बाद रोमन रेंस ने Payback 2020 में ब्रॉन स्ट्रोमैन और द फीन्ड को हराया। इसी के साथ उन्होंने करियर में दूसरी बार यूनिवर्सल टाइटल पर कब्जा किया। अभी तक उनका टाइटल रन जारी है।

- रोमन रेंस ने SummerSlam 2023 में जे उसो को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप और ट्राइबल चीफ के पद का बचाव किया।

- WrestleMania 33 में द अंडरटेकर को रोमन रेंस ने हराकर चौंकाया। यह उनके लिए काफी बड़ी जीत रही थी।

youtube-cover

- रोमन रेंस और जॉन सीना के बीच SummerSlam 2022 में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मुकाबले में ट्राइबल चीफ ने सीना को पराजित करके टाइटल को रिटेन रखा था।

- रोमन रेंस ने Survivor Series 2015 में डीन एम्ब्रोज़ को हराया और WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप टूर्नामेंट जीतते हुए करियर में पहली बार टॉप टाइटल पर कब्जा किया।

- Royal Rumble 2015 मैच में रोमन रेंस ने अंत तक सर्वाइव किया। उन्होंने यहां रुसेव को एलिमिनेट करके एक बड़ी जीत अपने नाम की।

- WrestleMania 39 की नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस ने कोडी रोड्स को सोलो सिकोआ की मदद से हराया और वो इसी के साथ अपने टाइटल को रिटेन रखने में सफल हुए। यह ट्राइबल चीफ के लिए काफी बड़ी जीत रही।

youtube-cover

Quick Links

App download animated image Get the free App now