WWE में बड़े मैच से पहले Roman Reigns को मिली चेतावनी, वीडियो में ट्राइबल चीफ ने किया बड़ा दावा

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिली धमकी (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस को मिली धमकी (Photo: WWE.com)

Solo Sikoa Takes Shot Roman Reigns: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने ट्राइबल चीफ बनने के बाद से ही WWE फैंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा है। अब सोलो ने रोमन रेंस (Roman Reigns) पर निशाना साधते हुए फैंस को एक मैसेज भेजा है। 6 जनवरी 2025 को Raw के Netflix डेब्यू शो पर रोमन रेंस और सोलो सिकोआ के बीच मैच होने वाला है। यह ट्राइबल कॉम्बैट मैच होगा, जहां उला फाला दांव पर रहने वाली है।

Ad

सोलो सिकोआ और रोमन रेंस दोनों के ही साथी इस मैच से दूर रहने वाले हैं। अभी इस मैच के आयोजन में कुछ समय है और इसी बीच नए ट्राइबल चीफ ने रोमन रेंस को धमकी देने का मौका नहीं छोड़ा है। थोड़े समय पहले ही WWE ने एक वीडियो पोस्ट की। इसमें सोलो सिकोआ और उनके साथी सिक्स मैन टैग टीम मैच में जीत के बाद बैकस्टेज आ रहे हैं। इसी बीच सोलो ने कैमरे में देखकर बोला कि वो हर हफ्ते आते हैं और 6 जनवरी 2025 को Raw में वो उला फाला के साथ बाहर आने वाले हैं। उन्होंने कहा,

"हर हफ्ते ट्राइबल चीफ नज़र आते हैं। 6 जनवरी 2025 को मैं इसके (उला फाला) साथ बाहर आने वाला हूं।"

आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:

Ad

सोलो सिकोआ ने साफ तौर पर वीडियो में रोमन रेंस के पार्ट-टाइमर होने पर निशाना साधा और कहा कि वो हर हफ्ते आते हैं। इसके साथ ही उन्होंने ट्राइबल कॉम्बैट मैच में अपनी जीत दावा ठोका।

WWE स्टार सोलो सिकोआ को रोमन रेंस के खिलाफ मैच में ड्रू मैकइंटायर का मिल सकता है साथ

ड्रू मैकइंटायर और सोलो सिकोआ के बीच चीजें सही नहीं हैं। हालांकि, मैकइंटायर को सोलो के मुकाबले रोमन रेंस से ज्यादा परेशानी है। हाल ही में WWE SmackDown में ड्रू ने सोलो से रोमन रेंस को हराने के बारे में भी खा था। असली और नए ब्लडलाइन के सदस्य ट्राइबल कॉम्बैट मैच में शायद ही दखल देने वाले हैं। इस स्थिति में ड्रू मैकइंटायर दखल देकर रोमन रेंस पर हमला कर सकते हैं। इससे सोलो की जीत के चांस बढ़ जाएंगे। हालांकि, मैच में कुछ भी हो सकता है। देखना होगा कि किस तरह ट्राइबल कॉम्बैट मैच का अंत होता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications