Roman Reigns Return Status: WWE WrestleMania सीजन खत्म हो गया है और अब रोमन रेंस (Roman Reigns) के ब्रेक पर जाने की उम्मीद है। अमूमन ऐसा ही होता आया है। रोमन रेंस को WrestleMania 41 में ट्रिपल थ्रेट मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब उनकी प्रीमियम लाइव इवेंट में अगली अपीयरेंस को लेकर रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है।
WrestleVotes Q&A शो पर JoeyVotes से रोमन रेंस के बारे में सवाल किया गया। इसी बीच उन्होंने रोमन रेंस की WWE में वापसी के संभावित समय के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रोमन रेंस शायद Backlash 2025 के मैच कार्ड का हिस्सा नहीं रहेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि 7 जून 2025 को होने वाले Money in the Bank इवेंट में रोमन दिखाई दे सकते हैं। उन्होंने कहा,
"अगर वो (रोमन रेंस) Backlash के कार्ड का हिस्सा होते हैं, तो मैं चौंक जाऊंगा। Money in the Bank में संभावना है लेकिन मैं उनके सेंट लुइस में होने की उम्मीद नहीं कर रहा हूं। नहीं।"
आप नीचे पूरी वीडियो देख सकते हैं:
WWE टीवी पर रोमन रेंस कब वापसी कर सकते हैं ?
रोमन रेंस WWE Money in the Bank 2025 तक वापस आ सकते हैं। फैंस उन्हें ज्यादा से ज्यादा टीवी पर देखना चाहते हैं लेकिन अब वो पार्ट-टाइमर बन चुके हैं। खैर, WrestleVotes Q&A शो के दौरान ही JoeyVotes ने बताया कि रोमन रेंस Money in the Bank से इर्दगिर्द पहले वापस आ सकते हैं। उन्होंने कहा,
"7 जून 2025 को Money in the Bank इवेंट होगा। वो संभावित तौर पर उस शो का हिस्सा बनेंगे। मई में Saturday Night's Main Event भी होने वाला है। वो शुरुआती दो शो का शायद हिस्सा नहीं होंगे। मुझे नहीं पता कि वो इसके बाद भी हिस्सा रहेंगे, या नहीं। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि वो Money in the Bank से जुड़ी चीजों का हिस्सा रहेंगे। भले ही वो मैच में नहीं रहे लेकिन उस कार्ड में दिखाई दे सकते हैं। शायद वो जून के शुरुआती समय में वापस आ सकते हैं।"
WrestleMania 41 के बाद Raw में रोमन रेंस दिखाई दिए थे लेकिन ब्रॉन ब्रेकर और सैथ रॉलिंस ने उनपर खतरनाक हमला किया था। देखना होगा कि रोमन कब तक वापस आएंगे।