Roman Reigns Return Update: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के बाद Raw के एपिसोड में रोमन रेंस (Roman Reigns) आखिरी बार दिखाई दिए थे। उनका इसमें बुरा हाल हो गया था और वो एक्शन से दूर हैं। फैंस अभी रेंस को मिस कर रहे हैं और जल्द ही टीवी पर वापस देखना चाहते हैं। हालांकि, अब उनके प्रशंसकों के लिए बेहद बुरी खबर सामने आ रही है।
Wrestling Observer Radio के डेव मैल्टज़र ने अपनी हालिया रिपोर्ट में रोमन रेंस को लेकर बात की। इसी बीच उन्होंने कहा कि रोमन अभी वापस नहीं आएंगे और कुछ समय तक एक्शन से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा,
“मुझे लगता है कि रोमन रेंस अभी उपलब्ध नहीं होंगे। वो (WWE) उन्हें शायद बाद के लिए बचाकर रख रहे हैं। रोमन रेंस कुछ समय के लिए वापस नहीं आने वाले हैं। वो कब तक वापस आएंगे, मुझे पूरी तरह से पता नहीं है। Saturday Night's Main Event और इसके बाद वो काफी शो आयोजित करेंगे। Saturday Night’s Main Event उसी दिन है, जिस दिन All In: Texas शो होगा। इसके बाद अगले दिन NXT का शो है। यह वीकेंड पूरी तरह से भरा हुआ रहेगा।"
WWE WrestleMania और उसके बाद Raw में क्या हुआ था?
WWE WrestleMania 41 की नाईट 1 में रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच देखने को मिला था। यह मैच काफी अच्छा रहा और अंत में पॉल हेमन ने बहुत बड़ा गेम खेला। उन्होंने रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा दे दिया। इसी बीच हेमन ने सैथ को धमाकेदार जीत दिला दी। फैंस यह देखकर एकदम हैरान रह गए थे।
Raw के अगले ही एपिसोड में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन का सैगमेंट देखने को मिला। सीएम पंक ने सैथ पर हमला करने का सफल प्रयास किया। इसके बाद रोमन ने एंट्री की। उन्होंने सैथ और हेमन, दोनों पर अटैक कर दिया। अचानक ब्रॉन ब्रेकर ने आकर रेंस को निशाना बनाया और फिर सीएम पंक पर भी स्पीयर लगाया। बाद में पता चला कि पॉल और सैथ के साथ अब ब्रॉन ब्रेकर भी जुड़ गए हैं। रोमन इसके बाद से गायब हैं और उम्मीद है कि वो जल्द वापस आएंगे।