पिता के निधन के एक दिन बाद WWE दिग्गज Roman Reigns की खास तस्वीर आई सामने, छोटे बच्चों के चेहरे पर खुशी लाते हुए आए नज़र

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस के पिता का थोड़े समय पहले निधन हुआ (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस के पिता का थोड़े समय पहले निधन हुआ (Photo: WWE.com)

Roman Reigns Spotted After Father Death: WWE दिग्गज और रोमन रेंस (Roman Reigns) के पिता सिका अनोआ'ई (Sika Anoa'i) का थोड़े समय पहले निधन हो गया। रोमन रेंस ने भी इस चीज़ पर अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी थी। शोक में डूबे रोमन रेंस ने एक दिन बाद कुछ ऐसा कर दिया, जिससे फैंस के मन में उनके लिए सम्मान दोगुना हो गया है।

Ad

Fade Away Media ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि अपने पिता सिका अनोआ'ई के निधन के एक दिन बाद ही WWE दिग्गज रोमन रेंस ने सभी का दिल छूने वाला कारनामा कर दिया है। उन्होंने बताया रेंस एक अस्पताल में जाकर छोटे बच्चों से मिले और उनके चेहरों पर खुशी लेकर आए। इसी बीच उन्होंने रेंस से जुड़ी दो तस्वीरें शेयर की, जो लोगों ने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

आप नीचे यह पोस्ट देख सकते हैं:

Ad

रोमन रेंस की इसी कारण सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। आप नीचे कुछ प्रतिक्रियाएं देख सकते हैं:

Ad

(रोमन रेंस हमेशा से काफी अच्छे बेबीफेस रहे हैं। मैंने कभी भी किसी से एक बार भी उनके बारे में बुरा सुनते हुए नहीं देखा।)

Ad

(रोमन रेंस के लिए ढेर सारा सम्मान। यह व्यक्ति सही मायने में शानदार है। मैं हमेशा उनका फैन रहूंगा।)

Ad

(मैंने अपने सफर के दौरान यह जाना है कि अन्य लोगों के चेहरे पर खुशी लाकर आप बेहतर महसूस कर सकते हैं। दूसरे लोगों की खुशी आपको भी खुश कर देती है।)

Ad

(मुझे अभी भी समझ नहीं आता कि लोग उनसे नफरत क्यों करते हैं।)


क्या रोमन रेंस की WWE में वापसी आगे बढ़ा दी गई है?

पिता के निधन के बाद रोमन रेंस की वापसी पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ऐसा महसूस हो रहा था कि वो जल्द ही वापसी करेंगे लेकिन अब यह चीज़ थोड़ी मुश्किल लग रही है। Xero News ने अपनी हालिया रिपोर्ट में बताया कि रोमन रेंस की वापसी को WWE द्वारा अब आगे बढ़ा दिया जाएगा। इसका सीधा अर्थ है कि ट्राइबल चीफ अब कुछ और समय तक एक्शन से दूर रहने वाले हैं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications