Roman Reigns ने WWE SmackDown में होने वाले कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट से पहले भरी हुंकार, अपने तीनों दुश्मनों को दी चेतावनी

Ujjaval
WWE दिग्गज रोमन रेंस की आई प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज रोमन रेंस की आई प्रतिक्रिया

Roman Reigns: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी ज्यादा अहम रहने वाला है। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) नज़र आएंगे और कंपनी द्वारा रॉयल रंबल (Royal Rumble 2024) में होने वाले फैटल 4 वे मैच के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट बुक किया जाएगा। रोमन रेंस ने अब SmackDown के एपिसोड से पहले फैंस को एक खास संदेश दिया।

रोमन रेंस ने थोड़े समय पहले ही अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर SmackDown में होने वाले कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट से जुड़ा पोस्टर साझा किया। उन्होंने इसी बीच कैप्शन द्वारा फैंस का ध्यान खींचा। ट्राइबल चीफ ने बताया कि उन्हें किसी भी विरोधी से फर्क नहीं पड़ता है। इसी बीच उन्होंने खुद को इतिहास का सबसे महान स्टार बताया। उन्होंने लिखा,

"इससे फर्क नहीं पड़ता कि वो मेरे खिलाफ किसे लाकर खड़ा कर देते हैं। मैं इतिहास का सबसे महान सुपरस्टार हूं।"

आप नीचे रोमन रेंस की पोस्ट देख सकते हैं:

WWE SmackDown में होने वाले कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में Roman Reigns के अलावा कौन-कौन नज़र आएगा?

Royal Rumble 2024 में रोमन रेंस, रैंडी ऑर्टन, एलए नाइट और एजे स्टाइल्स के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच देखने को मिलेगा। यह मैच दो हफ्ते पहले निक एल्डिस ने बुक किया था लेकिन रोमन रेंस इससे बिल्कुल खुश नज़र नहीं आए थे।

SmackDown के अगले एपिसोड में रोमन रेंस, एलए नाइट, रैंडी ऑर्टन और एजे स्टाइल्स के बीच कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट होगा। इसे ऑफिशियल करने के लिए जनरल मैनेजर निक एल्डिस भी सैगमेंट का हिस्सा बन सकते हैं। ट्राइबल चीफ यहां अपने दुश्मनों की बेइज्जती करने के साथ ही निक एल्डिस पर भी निशाना साध सकते हैं। रोमन रेंस और निक एल्डिस के बीच पिछले कुछ कंफ्रंटेशन जबरदस्त साबित हुए हैं।

इसी कारण कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में भी दोनों के बीच अनबन देखने को मिल सकती है। रोमन रेंस अपने फैक्शन द ब्लडलाइन के साथ आ सकते हैं। इसी बीच उन्होंने रैंडी, नाइट और स्टाइल्स के साथ ब्रॉल भी देखने को मिल सकता है। फैंस जरूर इस चीज़ को पसंद करेंगे। यह उनके Royal Rumble में होने वाले टाइटल मैच को काफी बढ़िया तरह से हाइप कर पाएगा।

Quick Links

Edited by Ujjaval
App download animated image Get the free App now