Roman Reigns Unseen Photo Whole Bloodline: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) की काफी महीनों से नए ब्लडलाइन (New Bloodline) के साथ दुश्मनी चल रही है। ब्लडलाइन फैक्शन के मौजूदा समय में दो वर्जन देखने को मिल रहे हैं। दोनों के बीच कट्टर दुश्मनी रही है। इसके बावजूद एक हालिया फोटो सामने आ रही है, जिसमें आप उन सभी को साथ में देखकर एकदम हैरानी में पड़ जाएंगे।
स्टैफनी मैकमैहन का एक नया शो आ रहा है, जिसका नाम Stephanie's Places है। इसका ट्रेलर थोड़े समय पहले सामने आया था। इसकी एक क्लिप में असली और नया ब्लडलाइन साथ नज़र आ रहा है। रोमन अपने कट्टर दुश्मनों के साथ खुशी से पोज़ करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि इस फोटो में नए ब्लडलाइन के सोलो सिकोआ, जेकब फाटू, टामा टोंगा और टांगा लोआ मौजूद हैं, वहीं असली ब्लडलाइन के रोमन रेंस, पॉल हेमन, जे उसो, जिमी उसो और सैमी ज़ेन भी नज़र आ रहे हैं। मैकमैहन समेत ब्लडलाइन के सभी सदस्य 'We The Ones' पोज़ में दिखाई दे रहे हैं।
आप नीचे यह शानदार फोटो देख सकते हैं:
WWE दिग्गज रोमन रेंस अपने भाई सोलो सिकोआ से ट्राइबल चीफ दोबारा हासिल करने में सफल हुए
रोमन रेंस के WWE WrestleMania में हार के बाद ब्रेक पर जाने पर सोलो सिकोआ ने खुद को ट्राइबल चीफ बना दिया था। इसके बाद उन्होंने ब्लडलाइन को पूरी तरह से बदला। उन्होंने पॉल हेमन और जिमी उसो को बाहर किया और टोंगा ब्रदर्स समेत जेकब फाटू को शामिल कर लिया। SummerSlam 2024 द्वारा रोमन रेंस ने धमाकेदार रिटर्न किया और सोलो के साथ दुश्मनी की शुरुआत की। रोमन और सोलो के बीच इसके बाद दो टैग टीम मैच हुए।
एक में रोमन और एक में सिकोआ की टीम का पलड़ा भारी रहा। असली ब्लडलाइन का रीयूनियन हो गया और फिर WarGames मैच में उन्होने सोलो के ब्लडलाइन को पराजित कर दिया। WWE Raw Netflix डेब्यू पर आखिर रोमन रेंस को सोलो सिकोआ से ट्राइबल चीफ पद और उला फाला वापस हासिल करने के लिए लड़ने का मौका मिला। उन्होंने सिकोआ को तगड़े मैच में पराजित किया और एकमात्र ट्राइबल चीफ बनने में सफल हुए।