WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने बेटी को दिया जन्म, सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी खुशखबरी 

WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी
WWE दिग्गज रोंडा राउजी ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी

WWE दिग्गज रोंडा राउजी (Ronda Rousey) के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। अप्रैल में रोंडा राउजी ने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में बारे में बताया था। अपने यूट्यूब चैनल पर उन्होंने पोस्ट डालकर इसका खुलासा किया था। अब रोंडा राउजी ने ऐलान किया कि उन्होंने बेटी को जन्म दिया हैं। रेसलमेनिया (WrestleMania) 35 के बाद से रोंडा राउजी WWE टीवी पर नजर नहीं आईं। इस पीपीवी के मेन इवेंट में रॉ (Raw) विमेंस चैंपियनशिप रोंडा राउजी हार गई थी।

Ad

WWE WrestleMania 35 के बाद रिंग में नजर नहीं आईं रोंडा राउजी

रोंडा राउजी की WWE में वापसी कब होगी इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है। रोंडा राउजी ने WWE से जाने के बाद कहा था कि वो अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करना चाहती हैं। वापसी को लेकर भी हमेशा वो कहती आ रही हैं कि जल्द उनकी एंट्री होगी। सोशल मीडिया के जरिए रोंडा राउजी ने तस्वीर पोस्ट की और अपनी बेटी का नाम भी बताया।

Ad

रोंडा राउजी ने अपने बच्चे को जन्म दे दिया हैं और अब उनकी वापसी के बारे में भी लगातार अफवाहें सामने आएंगे। इतनी जल्दी अभी रोंडा राउजी की वापसी नहीं होगी लेकिन अगले साल जरूर वो वापसी कर सकती हैं। पिछले साल दिसंबर में बैकी लिंच ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था और पिछले महीने उन्होंने WWE में वापसी की। कुछ ऐसा ही रोंडा राउजी के साथ भी हो सकता हैं।

रोंडा राउजी ने अभी तक वापसी के बारे में कोई भी संकेत नहीं दिए है। हाल ही में SportsBible को बैकी लिंच ने इंटरव्यू दिया और कहा कि रोंडा राउजी अपने बच्चे को जन्म देने के बाद वापसी करेंगेे। फैंस रोंडा राउजी को अब रिंग में देखना चाहते हैं। काफी लंबे समय से रोंडा राउजी रिंग में नजर नहीं आईं। अब उन्होंने फैंस को भी अच्छी खबर दे दी है। उम्मीद है कि अगले साल उनकी जबरदस्त वापसी WWE में होगी। जल्द ही रोंडा राउजी अपनी वापसी को लेकर भी कोई बड़ा बयान दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर रोंडा राउजी हमेशा एक्टिव रहती हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications