क्या AEW में नज़र आएंगे WWE के पूर्व मालिक Vince McMahon के बेटे? दिग्गज ने कह दी बड़ी बात 

WWE दिग्गज शेन मैकमैहन का AEW में नज़र आना शॉकिंग पल होगा (Photo: WWE.com)
WWE दिग्गज शेन मैकमैहन का AEW में नज़र आना शॉकिंग पल होगा (Photo: WWE.com)

WWE Legend Shane McMahon AEW Appearance: AEW के अस्तित्व में आने के बाद से ही कई सुपरस्टार्स WWE छोड़कर इस रेसलिंग कंपनी का रूख कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक मैकमैहन फैमिली के किसी भी सदस्य ने AEW में कदम नहीं रखा है। अब दिग्गज ने WWE के पूर्व मालिक विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के बेटे शेन मैकमैहन (Shane McMahon) के AEW में नज़र आने को लेकर बड़ी बात कह दी है।

Ad

विंस मैकमैहन ने WWE को दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। मौजूदा समय में कोई भी कंपनी WWE के आस-पास भी नहीं है। हालांकि, अब विंस इस रेसलिंग कंपनी के मालिक नहीं रहे और Endeavor इसे खरीद चुकी है। यही नहीं, उनके विवादों में फंसने के बाद उन्हें WWE के इतिहास से गायब किया जाना शुरू हो चुका है।

विंस मैकमैहन के बेटे शेन मैकमैहन ने WWE में रेसलर के रूप में काफी लोकप्रियता हासिल की थी। शेन काफी लंबे समय से WWE में नज़र नहीं आए हैं और अब जिम रॉस ने उनके AEW में आने को लेकर बड़ा बयान दिया है। दिग्गज कमेंटेटर ने Grilling JR पॉडकास्ट पर बात करते हुए शेन मैकमैहन के AEW में नज़र आने को लेकर कहा,

"शेन के AEW में नज़र आने का जवाब वो ही दे सकते हैं। शेन और टोनी खान, यह क्रिएटिव के नजरिए से कैसे काम करेगा? कौन जानता है? यह शानदार साबित हो सकता है। क्या वो किसी कारण से AEW में आएंगे? यह पूरी तरह शेन पर निर्भर करता है और वो क्या करना चाहते हैं?"

बता दें, शेन मैकमैहन का WrestleMania 39 में द मिज़ के खिलाफ मैच होना था। हालांकि, शेन चोटिल हो गए थे और मुकाबले में स्नूप डॉग ने उनकी जगह लेकर मिज़ को हराया था।

Ad

शेन मैकमैहन ने WWE में अपना आखिरी मैच कब लड़ा था?

शेन मैकमैहन ने साल 2022 में मेंस Royal Rumble मैच के जरिए WWE में चौंकाने वाली वापसी की थी। शेन ने इस मुकाबले में 28वें नंबर पर एंट्री की थी। उन्होंने इस मैच में केविन ओवेंस के रूप में एकमात्र एलिमिनेशन किया था। इसके बाद ब्रॉक लैसनर ने मैकमैहन को एलिमिनेट करते हुए मुकाबले से बाहर कर दिया था।

यही नहीं, ब्रॉक यह Royal Rumble मैच जीतने में भी कामयाब रहे थे और इस मुकाबले में उनके हाथों एलिमिनेट होने वाले आखिरी सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर थे। बता दें, शेन मैकमैहन को 2022 मेंस Royal Rumble मैच में केवल कुछ मिनट बिताने के लिए 828,000 डॉलर्स (करीब 7 करोड़ रूपए) दिए गए थे।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications