46 साल के दिग्गज ने WWE के मौजूदा चैंपियन को ललकारा, 8 महीनों बाद पिछले हफ्ते Raw में की थी वापसी

WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

Sheamus: WWE Raw में वापसी के बाद शेमस (Sheamus) ने अपने गोल्स का खुलासा कर दिया है। शेमस पिछले साल 18 अगस्त के बाद से कंपनी में नज़र नहीं आए थे लेकिन पिछले हफ्ते उन्होंने धमाकेदार वापसी की।

Ad

Raw के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर और शेमस के बीच हुआ सैगमेंट बहुत ही जबरदस्त रहा था। दोनों ने अपनी बातें सामने रखी थीं। शेमस अब लगातार कंपनी में काम करेंगे। कंपनी में वो बड़े मुकाबले आजतक लड़ चुके हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो उन्हें पुश भी मिलेगा।

Raw टॉक में बैकस्टेज शेमस ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि वो अब इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए जाना चाहते हैं। ये एकमात्र ऐसा टाइटल है जिसे शेमस ने अपने करियर में हासिल नहीं किया है। दिग्गज ने कहा,

किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट आ रहा है। मैंने इसे साल 2010 में जीता था। वो चीज मेरे लिए बहुत ही शानदार थी। और इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप? ये बहुत करीब है। बस पहुंच के भीतर है। ये एक ऐसा टाइटल है जिसकी मुझे सेट पूरा करने के लिए जरूरत है। तो वापसी के बाद अब मेरी पहली प्राथमिकता? इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप। मैं इस राइड का मजा ले रहा हूं। फैंस बहुत ही अच्छे हैं।

youtube-cover
Ad

WWE WrestleMania XL में सैमी ज़ेन ने जीता था टाइटल

46 साल के शेमस ने अपनी इन बातों से सैमी ज़ेन को चेतावनी दे दी है। WWE WrestleMania XL में कुछ हफ्ते पहले सैमी ने गुंथर को हराकर उनके ऐतिहासिक इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन का अंत किया था। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में ज़ेन ने अपने टाइटल को चैड गेबल के खिलाफ डिफेंड किया था। सैमी ने जीत हासिल कर अपने टाइटल को अंत में रिटेन किया था। हालांकि, गेबल ने हील टर्न लेकर उनकी हालत भी खराब कर दी थी।

शेमस को अगर कंपनी द्वारा पुश दिया जाएगा तो फिर वो जरूर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए जाएंगे। पहले भी वो ये बात कई बार कह चुके हैं। वैसे सैमी और शेमस की राइवलरी होगी तो फैंस को बहुत मजा आएगा। शेमस से बहुत कुछ सीखने को ज़ेन को मिलेगा। अब देखना होगा कि शेमस अपने करियर की ये बड़ी उपलब्धि कब हासिल कर पाएंगे। आपको बता दें उन्होंने पिछले हफ्ते Raw में करीब आठ महीनों बाद वापसी की थी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications