Teddy Long: WWE WrestleMania 30 बहुत ही शानदार रहा था। ब्रॉक लैसनर (Brock Lesnar) ने यहां द अंडरटेकर (The Undertaker) की स्ट्रीक तोड़ी थी। अब इस पर पूर्व SmackDown जनरल मैनेजर टेडी लॉन्ग (Teddy Long) ने बड़ा बयान दिया है। टेडी ने बताया कि टेकर यहां पर क्यों हार गए थे। अंडरटेकर की 21-0 की WrestleMania स्ट्रीक बहुत ही शानदार थी। WrestleMania 30 में लैसनर ने इस स्ट्रीक को खत्म कर सभी को चौंका दिया था। आज भी इस मुकाबले को फैंस द्वारा याद किया जाता है। किसी को भी भरोसा नहीं हुआ था कि टेकर हार गए। एरीना में मौजूद फैंस के रिएक्शन भी बहुत अलग थे। पूर्व WWE SmackDown जनरल मैनेजर टेडी लॉन्ग ने दी अपनी खास प्रतिक्रियाSportskeeda Wrestling से बात करते हुए टेडी लॉन्ग ने कहा, मेरे हिसाब से अंडरटेकर के हारने का कारण एक ही हो सकता है। हालांकि मैं पक्का नहीं कह सकता हूं। मुझे लगता है कि उन्हें दिक्कत हो गई थी, शायद वो मैच के दौरान इंजर्ड हो गए थे, मुझे लगता है कि उन्होंने ही ब्रॉक लैसनर को पिन करने के लिए कहा था, इस बारे में कंफर्म नहीं कह सकता हूं, ये अफवाह मैंने सुनी थी। अंडटेकर की इस स्ट्रीक को लेकर कई बार सवाल भी खड़े होते हैं। कई दिग्गजों को लगता है कि लैसनर को ये काम नहीं करना चाहिए था। कुछ समय पहले अपनी स्ट्रीक के बारे में खुद अंडरटेकर ने बड़ा बयान दिया था। टेकर ने कहा था कि ये काम रोमन रेंस को करना चाहिए था। कहा ये भी जाता है कि विंस मैकमैहन ने अंतिम समय में ये फैसला लिया था और इस बारे में खुद टेकर को भी नहीं पता था। ब्रॉक लैसनर को इस स्ट्रीक को खत्म करने की कोई जरूरत नहीं थी। लैसनर साल 2014 से पहले ही WWE में अपना बहुत बड़ा नाम बना चुके थे। ये स्ट्रीक उस सुपरस्टार को खत्म करनी चाहिए थी जिसे कंपनी फ्यूचर में फेस के रूप में देखती थी। इसमें सबसे पहला नाम रोमन रेंस का ही था।Pro Wrestling Stories@pws_officialLong before Teddy Long forced WWE Superstars to go one-on-one with The Undertaker, he managed him (then known as "Mean" Mark Callous) in "The Skyscrapers" tag team alongside Dan Spivey in '89/9027032WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।