WWE दिग्गज अपनी मां को बड़ा पद मिलने पर हुआ गदगद, कही दिल छू लेने वाली बात, गर्व के साथ दी बधाई

WWE
WWE दिग्गज का खास बयान सामने आया (Photo: WWE.com)

Stephanie McMahon Congratulates Mother Linda McMahon: WWE दिग्गज स्टैफनी मैकमैहन (Stephanie McMahon) पिछले कुछ महीनों से कई मामलों पर चुप हैं। उनके बहुत कम बयान सुनने को मिले हैं। WWE से दूर जाने के बाद शायद उन्होंने सीधे तौर पर बात करना कम कर दिया है। हालांकि, अब उन्होंने अपने परिवार से जुड़े बड़े अपडेट पर बात की है। स्टैफनी ने अपनी मां लिंडा मैकमैहन को बधाई दी है। इस हफ्ते की शुरूआत में खबर सामने आई थी कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 19 नवंबर, 2024 को लिंडा को अगले शिक्षा सचिव के रूप में नामित किया है। इस पर स्टैफनी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

Ad

नामांकन समय से ही स्टैफनी मैकमैहन चुप थीं। हालांकि, अब उन्होंने लिंडा मैकमैहन को लेकर दिल छू लेने वाली बात कही है। उन्होंने कहा कि पोते-पोतियों को भी उनके ऊपर गर्व होगा क्योंकि वो दूसरी बार कैबिनेट सदस्य बनेंगी। स्टैफनी ने कहा कि ये उनकी लिगेसी के लिए भी अच्छा है और उन्हें अपनी मां पर गर्व है। स्टैफनी के अनुसार,

सयुंक्त राज्य अमेरिका के शिक्षा सचिव के लिए नामांकित होने वाली लिंडा मैकमैहन को बधाई। आपके पोते-पोतियां आपको दो बार के कैबिनेट सदस्य के रूप में जानेंगे। हम सभी के लिए ये क्या लिगेसी है। मुझे आप पर बहुत गर्व है मां।
Ad

WWE दिग्गज विंस मैकमैहन को लेकर आई थी बड़ी खबर

वैसे हाल ही में स्टैफनी मैकमैहन के माता-पिता को लेकर अच्छी खबर सामने नहीं आई थी। आपको बता दें विंस मैकमैहन और लिंडा मैकमैहन अलग हो गए हैं। दरअसल लिंडा की वकील लॉरा ब्रेवेटी ने एक आउटलेट को इसके बारे में जानकारी दी। इस खबर के बाद काफी सनसनी फैल गई थी। विंस और लिंड की शादी 1966 में हुई थी। 58 साल बाद दोनों का रिश्ता टूट गया है। दोनों के दो बच्चे शेन मैकमैहन और स्टैफनी मैकमैहन हैं। विंस के लिए वैसे भी पिछले कुछ साल अच्छे नहीं रहे हैं। कुछ बड़े विवादों में उनका नाम सामने आ चुका है। इसके अलावा उन्हें WWE से भी जाना पड़ा। ट्रिपल एच अब WWE को संभाल रहे हैं। मौजूदा समय वो हेड ऑफ क्रिएटिव के रूप में जबरदस्त काम कर रहे हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications