WWE दिग्गज The Great Khali का पब्लिक में रोने का वीडियो हुआ वायरल, फैंस ने जताई चिंता

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली रिटायर हो चुके हैं
WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली रिटायर हो चुके हैं

The Great Khali: भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) हाल ही में पब्लिक में पिक्चर के लिए पोज देते वक्त अचानक रोने लगे थे। इस वजह से फैंस काफी चिंतित हो गए हैं और वो इसका कारण जानना चाहते हैं। देखा जाए तो द ग्रेट खली को रिटायर हुए काफी वक्त बीत चुका है लेकिन वो अभी भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए सुर्खियों में बने रहते हैं।

Ad
Ad

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में द ग्रेट खली पिक्चर के लिए पोज देते वक्त भावुक हो गए थे और वो आंसू पोछते हुए वहां से चले गए थे। बता दें, द ग्रेट खली ने साल 2006 में WrestleMania 22 के ठीक बाद अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। इसके बाद वो अपने करियर के दौरान द अंडरटेकर, बतिस्ता, जॉन सीना, केन जैसे बड़े सुपरस्टार्स का सामना करते हुए दिखाई दिए थे।

वहीं, साल 2007 में वो SmackDown के एक एपिसोड के दौरान बैटल रॉयल मैच जीतते हुए पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बने थे और यह उनके करियर के सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक है। इसके अलावा वो द अंडरटेकर को हराने का भी कारनामा कर चुके हैं।

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है

WWE हॉल ऑफ फेमर द ग्रेट खली भारतीय फैंस के बीच काफी ज्यादा लोकप्रिय हैं। द ग्रेट खली ने WWE सुपरस्टार के रूप में देश का गौरव बढ़ाया है इसलिए फैंस उनकी काफी इज्जत करते हैं। बता दें, द ग्रेट खली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही फैंस से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

Ad

(इस महान इंसान को क्या हुआ? वो क्यों रो रहे हैं?)

Ad

(जब आप बाहर से ताकतवर हो लेकिन अंदर से इमोशनल हो।)

Ad

(खली सर रो क्यों रहे हो? 2019 वाला धोनी का रनआउट याद आ गया क्या?)

द ग्रेट खली ने WWE में आखिरी मैच सऊदी अरब में Greatest Royal Rumble इवेंट में लड़ा था और इस इवेंट में उन्होंने 50 मैन रॉयल रंबल मैच में कम्पीट किया था और ब्रॉन स्ट्रोमैन ने यह मैच जीता था। बता दें, पिछले साल द ग्रेट खली को WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया था।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications