"मैं WrestleMania में Roman Reigns के खिलाफ मैच लड़ना चाहूंगा"-WWE दिग्गज The Great Khali ने दी चुनौती

भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने रोमन रेंस को लेकर दिया बयान
भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली ने रोमन रेंस को लेकर दिया बयान

WWE Now india को हाल ही में भारतीय दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) ने अपना इंटरव्यू दिया। द ग्रेट खली से यहां पर कई सवाल पूछे गए और उन्होंने शानदार अंदाज में उनका जवाब दिया। रेसलमेनिया (WrestleMania) 38 से पहले खली का ये इंटरव्यू लिया है तो इस मेगा इवेंट से जुड़े सवाल भी खली से पूछे गए। आपको बता दें खली ने मौजूदा समय में अपने प्रतिद्वंदी के रूप में यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) को चुना।

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने दिया बड़ा बयान

रोमन रेंस अब WWE के बहुत बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं। मौजूदा दौर के सभी सुपरस्टार्स उनके साथ रिंग शेयर करना चाहते हैं। 570 दिन से ज्यादा उन्हें यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में हो गए। WrestleMania 38 में भी रोमन रेंस का ऐतिहासिक मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ होगा। दोनों के बीच टाइटल vs टाइटल मैच देखने को मिलेगा। खली भी रोमन रेंस के साथ मुकाबला करना चाहते हैं। इस इंटरव्यू में एक फैन ने उनसे WrestleMania को लेकर खास सवाल पूछा। खली ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

सवाल: अगर WrestleMania में मौजूदा किसी सुपरस्टार के खिलाफ आपको लड़ने का मौका दिया जाए तो किसके खिलाफ आ जाएंगे।

द ग्रेट खली का जवाब: मैं WrestleMania में रोमन रेंस के खिलाफ मुकाबला करना चाहूंगा। रोमन रेंस बहुत ही अच्छे रेसलर हैं और मेरे फेवरेट भी है।

आप सोचिए अगर रोमन रेंस का मुकाबला फ्यूचर में द ग्रेट खली के साथ होगा तो कितना मजा आएगा। फैंस के लिए ये ड्रीम मैच होगा। खासतौर पर भारतीय फैंस को ये मैच अच्छा लगेगा। खली को पिछले साल हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था। हॉल ऑफ फेम सेरेमनी के दौरान रोमन रेंस और द ग्रेट खली की मुलाकात भी हुई थी।

खली ने तो साफतौर पर कह दिया कि वो रोमन रेंस के साथ ही मुकाबला करना चाहेंगे। अब कहीं ना कहीं ये बात रोमन रेंस के दिमाग में भी जरूर होगी। रोमन रेंस भी चाहेंगे कि खली के खिलाफ उन्हें WWE रिंग में लड़ने का मौका मिले। वैसे WWE में कुछ भी हो सकता है। इस लिहाज से देखा जाए तो फ्यूचर में ये मुकाबला फैंस को देखने को मिल सकता है।