भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) का पूरी दुनिया में बहुत बड़ा नाम हैं। खली हमेशा चर्चा का विषय रहते हैं। हाल ही में इंडियन आइडल-12 का फिनाले हुआ। 12 घंटे के इस लंबे फिनाले में द ग्रेट खली ने भी शिरकत की। कंटेस्टेंट की परफॉर्मेंस पर द ग्रेट खली काफी खुश हुए और उन्होंने सभी का उत्साह भी बढ़ाया। खली ने जब स्टेज में एंट्री की तब सभी के होश उड़ गए थे। उन्हें देखकर सभी अपनी चेयर से खड़े होकर चिल्लाने लगे थे। View this post on Instagram A post shared by The Great Khali (@thegreatkhali)WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने दिखाया अपना जलवाद ग्रेट खली जब स्टेज पर आए तो किसी को विश्वास नहीं हुआ। इस WWE दिग्गज को देखकर हर कोई झूम उठा था। एंकर जय भानुशाली तो एकदम डर गए थे और उन्होंने खली के पैर पकड़ लिए। खली ने जय भानुशाली पर बिल्कुल भी रहम नहीं खाया। इसके बाद कंटेस्टेंट दानिश भी खली से भिड़ने आए थे लेकिन उन्हें भी भागना पड़ा। View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)WWE हॉल ऑफ फेम में इस साल खली को शामिल किया गया था। इस सम्मान के बाद तो वो और भी पॉपुलर हो गए थे। वैसे इस शो में खली आएंगे इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। साल 2006 से 2014 तक खली ने WWE रिंग में अपना जलवा दिखाया था। अंडरटेकर और जॉन सीना जैसे दिग्गजों को उन्होंने मात दी और चैंपियनशिप अपने नाम की। अंतिम बार खली साल 2018 में ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल (Greatest Royal Rumble) में नजर आए थे।। खैर खली इस समय अपनी एकेडमी के द्वारा बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। नए टैलेंट्स को बढ़ावा देकर खली ने एक नया मुकाम हासिल किया है। रिएलिटी शो में पहली बार खली फैंस को नजर आए। ये बात खुद उन्होंने शो के दौरान कही। कुछ गाने सुनकर खली भावुक भी नजर आए। शायद ऐसे पहले किसी ने खली को नहीं देखा होगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार खली को देखकर सभी को मजा आ गया। शो में कई लोग ऐसे थे जिन्होंने पहली बार लाइव खली को देखा और वो खुशी से पागल हो गए थे।