भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली ने सोशल मीडिया पर हासिल किया नया मुकाम, गलत कमेंट करने वालों को दी नसीहत

WWE
WWE

भारतीय WWE दिग्गज द ग्रेट खली (The Great Khali) अपने इंस्टाग्राम एकाउंट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में फैंस के गंदे कमेंट की वजह से खली ने बड़ा कदम उठाया था। खली ने फैंस के कमेंट से बचने के लिए कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया था। खली के लिए इस बार अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल इंस्टाग्राम पर खली के फॉलोअर्स की संख्या डेढ़ मिलियन से ज्यादा हो गई है। WWE दिग्गज खली ने ये मुकाम हासिल करने के बाद वीडियो पोस्ट किया और फैंस को धन्यवाद दिया।

Ad

ये भी पढ़ें:रोमन रेंस का चौंकाने वाला बयान, WWE ने किया खतरनाक मैच का ऐलान, जॉन मोक्सली हुए लंबे समय के लिए बाहर

WWE दिग्गज खली को मिली नई सफलता

खली का WWE में बहुत बड़ा नाम रहा और उन्होंने रिंग में अंडटेकर, जॉन सीना जैसे दिग्गजों को धूल चटाई थी। साल 2006 से 2014 तक खली का WWE रन बहुत ही जबरदस्त रहा था। WWE रिंग से दूर रहने के बाद भी खली की पॉपुलैरिटी कम नहीं हुई। इंस्टाग्राम के जरिए वो फैंस से हमेशा जुड़े रहते हैं। फैंस ने भी उन्हें बहुत प्यार दिया और अब उन्हें फॉलो करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा हो गई।

ये भी पढ़ें:रोमन रेंस, ब्रॉक लैसनर और जॉन सीना समेत 21 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स जिन्हें Hell in a Cell मैच में जीत मिली है

Ad

ये भी पढ़ें:2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गया

इस वीडियो में खली ने फैंस को अपना प्यार दिखाया और धन्यवाद दिया। सबसे बड़ी बात ये है कि खली ने फैंस को गलत कमेंट ना करने की नसीहत भी दे डाली। इंस्टाग्राम पर खली कुछ ना कुछ वीडियो अपलोड करते रहते हैं। फैंस ने पिछले कुछ दिनों में उनकी पोस्ट पर गलत तरह के कमेंट किए थे। इससे खली भी परेशान हो गए थे और उन्होंने बड़ा कदम इसके लिए उठाया था।

खबर लिखे जाने तक खली के फॉलोवर्स की संख्या 1.6 मिलियन हो गई थी
खबर लिखे जाने तक खली के फॉलोवर्स की संख्या 1.6 मिलियन हो गई थी

कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications