The Rock Addressed WrestleMania Triple Threat Match: WWE में द रॉक और सीएम पंक (CM Punk) का इतिहास काफी तगड़ा रहा है। दोनों की राइवलरी को आज भी फैंस याद करते हैं। पंक और रॉक का रिश्ता उलझा हुआ रहा है। हालांकि, अब लगता है कि चीजें सही हो गई हैं। रॉक ने पंक के साथ अपनी दोस्ती को लेकर इस बार बयान दिया। साथ ही साथ WrestleMania 41 में होने वाले ट्रिपल थ्रेट मैच पर भी कमेंट किया, जिसमें पंक शामिल हैं।
पिछले कुछ महीनों से रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के साथ सीएम पंक की दुश्मनी चल रही है। काफी मजा इसमें आ रहा है। WrestleMania 41 के लिए तीनों के बीच ट्रिपल थ्रेट मैच का ऑफिशियल ऐलान भी कर दिया गया है। इस हफ्ते SmackDown में इनके बीच कॉन्ट्रैक्ट भी साइन हुआ। वहां पर पता चला कि मैच मेन इवेंट में होगा। पॉल हेमन ने ये बात बताई और उसके बाद पंक की आंखों से आंसू आ गए। आपको बता दें आज तक कभी भी WrestleMania का मेन इवेंट पंक नहीं कर पाए हैं।
WrestleMania 41 में सीएम पंक का सपना पूरा होने वाला है। हालांकि, कई लोग इस चीज से खुश भी नहीं है। इस मुकाबले की वजह से कुछ अन्य मैच पीछे छूट जाएंगे। साथ ही साथ विमेंस डिवीजन को भी ज्यादा प्राथमिकता नहीं मिलेगी। खैर इन आलोचनाओं के बीच द रॉक ने इंस्टाग्राम पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,
सीएम पंक और मैं पिछले कुछ सालों में बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। अब हम एक-दूसरे के साथ बहुत सही हैं। दूसरी बात ये है कि जो भी मुकाबला तय किया गया है वो लॉन्ग टर्न की सफलता के लिए अच्छा है। ये ही हमारा WrestleMania का मेन इवेंट होगा।
WWE WrestleMania 41 में किसकी होगी जीत?
WWE WrestleMania 41 में ट्रिपल थ्रेट मैच काफी खतरनाक होने वाला है। पॉल हेमन द्वारा रोमन रेंस को धोखा भी दिया जा सकता है। इस बात के संकेत मिल चुके हैं। अगर ऐसा हुआ तो फिर रोमन की हार होना तय है। मुकाबले में तीनों का पलड़ा भारी लग रहा है। अंत में कोई भी बाजी मार सकता है।