WWE दिग्गज The Rock की फिल्म ने रचा इतिहास, रिकॉर्डतोड़ कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी

WWE
WWE दिग्गज द रॉक की फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड (Photo: WWE.com)

The Rock Film Create History: WWE में द रॉक (The Rock) का बहुत बड़ा नाम है। हॉलीवुड में भी वो अपना बड़ा नाम बना चुके हैं। हाल ही में उनकी फिल्म मोआना 2 रिलीज हुई है। इस मूवी ने एक ही हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत के साथ खुद को इतिहास के पन्नों में शामिल कर लिया है। आपको बता दें औली क्रावल्हो और रॉक की आवाज वाली ब्लॉकबस्टर सीक्वल ने 5 दिवसीय वीकेंड में 386.3 मिलियन डॉलर की कमाई कर सुनामी ला दी है। इस एनिमेटेड फिल्म ने दुनियाभर में सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल करने के मामले में फ्रोजन 2 (358 मिलियन डॉलर) और द सुपर मारियो ब्रदर्स (375.6 मिलियन) को पीछे छोड़ दिया है।

Ad
Ad

आपको बता दें मोआना 2 ने उत्तरी अमेरिका बॉक्स ऑफिस पर 2024 की सबसे बड़ी शुरुआत में 221 मिलियन डॉलर की भारी कमाई की है। इसके अलावा विदेशों में फिल्म ने करीब 165.3 मिलियन डॉलर की कमाई की। इस मूवी ने सारे रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। भारत में 29 नवंबर, 2024 को मोआना 2 रिलीज हुई थी, जहां पर वीकेंड में करीब 12 से 13 करोड़ की शानदार कमाई हुई है।

वैसे देखा जाए तो मोआना 2 को फ्रांस से बहुत फायदा हुआ है। वो इस फिल्म का सबसे बड़ा विदेशी बाजार था। वहां से 18.8 मिलियन डॉलर की कमाई वीकेंड में हुई है। इसके बाद 15.5 मिलियन डॉलर के साथ यूके और 11.1 मिलियन डॉलर के साथ मेक्सिको का नंंबर आता है। मोआना 2 ने अब तगड़ी रफ्तार पकड़ ली है। आने वाले समय में इस फिल्म द्वारा कई अन्य रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किए जाना पक्का है। आपको बता दें मोआना 1 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 687 मिलियन डॉलर था। अभी के हिसाब से लग रहा है कि बहुत जल्द ये रिकॉर्ड भी टूट जाएगा।

WWE Bad Blood 2024 में नज़र आए थे द रॉक

अक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के अंत में द रॉक ने शानदार एंट्री कर फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। उन्होंने स्टेज एरिया पर आकर रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को घूरकर देखा। इसके बाद उन्होंने कुछ इशारे किए और चले गए। हालांकि, बुरी बात ये है कि इसके बाद से अभी तक WWE टीवी पर वो नज़र नहीं आए हैं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications