'अच्छा समय बिताया'- WWE दिग्गज The Rock ने अपने दुश्मनों और भाई की तारीफ में गढ़े कसीदे

WWE
WWE दिग्गज की खास प्रतिक्रिया आई सामने (Photo: WWE.com)

The Rock Praise Cody Rhodes, Roman Reigns And Seth Rollins: WWE में द रॉक (The Rock) का बहुत बड़ा नाम है। इस बार रोड टू WrestleMania XL के दौरान उन्होंने जबरदस्त काम कर सभी का दिल जीता। हील के रूप में उनके धमाकेदार कैरेक्टर को सभी ने पसंद किया। कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ उनकी राइवलरी अच्छी रही। इसमें उनका साथ रोमन रेंस ने दिया। द ग्रेट वन ने हाल ही में कोडी, रोमन और सैथ की तारीफ में कसीदे गढ़े हैं।

Ad

WrestleMania XL नाईट 1 के मेन इवेंट में द रॉक और रोमन रेंस का मुकाबला कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। मुकाबले में चारों सुपरस्टार्स ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। अंत में रोमन और रॉक ने जीत हासिल की। वहीं नाईट 2 में रोमन ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप कोडी के खिलाफ डिफेंड की थी। इस मुकाबले में भी काफी बवाल मचा था। मैच के बीच में रॉक ने आकर जॉन सीना को धराशाई किया था। हालांकि, उसके बाद द अंडरटेकर ने द ग्रेट वन को पटखनी दी थी।

जिमी फैलन के The Tonight Show पर द रॉक से WWE में वापसी और WrestleMania XL में रेसलिंग को लेकर सवाल पूछा गया। उन्होंने नाईट 1 के मेन इवेंट में हिस्सा लेने वाले सभी स्टार्स की तारीफ की। द ग्रेट वन ने कहा,

मैंने बहुत अच्छा समय बिताया। कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस ने जबरदस्त काम किया। मैं प्रो रेसलिंग की इसी दुनिया में बड़ा हुआ हूं। इससे अच्छा कुछ नहीं है जब म्यूजिक बजता है और क्राउड चीयर करता है।

youtube-cover
Ad

WWE Bad Blood 2024 के बाद नज़र नहीं आए द रॉक?

पिछले महीने Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट के अंत में द रॉक ने एंट्री कर सभी को बहुत बड़ा सरप्राइज दिया था। वो स्टेज एरिया पर आए और उन्होंने कोडी रोड्स, रोमन रेंस और जिमी उसो को घूरकर देखा। साथ ही साथ उन्होंने कुछ इशारे भी किए और चले गए। बड़ी बात ये है कि उसके बाद से अभी तक रॉक WWE टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। हाल ही में हुए Crown Jewel इवेंट में भी उनकी एंट्री नहीं हुई। अब देखना होगा कि 30 नवंबर, 2024 को होने वाले Survivor Series में उनकी वापसी होगी या नहीं।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications