"WWE उनके कंधों पर टिकी है"- The Rock ने Roman Reigns को लेकर दिया बड़ा बयान, तारीफों के बांधे पुल

Ujjaval
द रॉक और रोमन रेंस हाथ मिलाते हुए (Photo: WWE.com)
द रॉक और रोमन रेंस हाथ मिलाते हुए (Photo: WWE.com)

The Rock Praises Roman Reigns: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) का अंत हो गया है और अब एक नई शुरुआत हो रही है। इसी बीच WrestleMania में हारने वाले रोमन रेंस (Roman Reigns) के भविष्य को लेकर फैंस के मन में अलग-अलग तरह के सवाल हैं। खैर, अब एकमात्र ट्राइबल चीफ को लेकर उनके ही परिवार के सदस्य और हॉलीवुड मेगास्टार द रॉक ने बात की है।

Ad

The Pat McAfee Show पर हाल ही में द रॉक दिखाई दिए। इसी बीच उन्होंने कई अलग-अलग चीजों के बारे में बात की। इसी बीच रॉक ने रोमन रेंस की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि रोमन काफी बेहतरीन शेप में हैं और वो कंपनी का भार अपने कंधों पर उठा रहे हैं। रॉक ने कहा,

"रोमन रेंस शानदार शेप में हैं और हर साल, वो और भी बेहतर होते जा रहे हैं। लोग उन्हें पार्ट-टाइमर बोलते हैं और इससे उनके अंदर ज्यादा आग जलती है। कंपनी (WWE) अभी भी उनके कंधों पर टिकी हुई है।"
Ad

WWE WrestleMania 41 में रोमन रेंस को पॉल हेमन से मिला धोखा

रोमन रेंस, सीएम पंक और सैथ रॉलिंस के बीच WrestleMania 41 की नाईट में मैच हुआ था। WWE द्वारा यह ट्रिपल थ्रेट मैच नाईट 1 के मेन इवेंट में बुक किया गया था। फैंस को यह बेहद पसंद आया और तीनों स्टार्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच के दौरान पॉल हेमन फेवर के चलते सीएम पंक के रिंग कॉर्नर में थे। हालांकि, अंत में एक बहुत बड़ा सरप्राइज देखने को मिला। पॉल हेमन ने सीएम पंक को धोखा दे दिया और रोमन रेंस के साथ खड़े हो गए।

रोमन को लगा कि पॉल दोबारा उनके साथ आ चुके हैं। इसी बीच रेंस को धोखा देकर वाइजमैन ने पूरी तरह से फैंस को हैरानी में डाल दिया। हेमन इसी के चलते सैथ रॉलिंस के साथ जुड़ गए। रॉलिंस ने रोमन पर स्टील चेयर से अटैक किया और स्टॉम्प देकर पिन करते हुए जीत दर्ज की। Raw के हालिया एपिसोड में रोमन ने सैथ और पॉल से बदला लेने का प्रयास किया लेकिन बुरी तरह से फेल हो गए। ब्रॉन ब्रेकर अब रॉलिंस और हेमन के साथ जुड़ गए हैं। देखना होगा कि स्टोरी किस दिशा में आगे बढ़ती है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications