The Rock Reveals Scary Incident: WWE दिग्गज द रॉक (The Rock) ने हाल ही में बताया कि वो एक भयानक स्थिति में आ गए थे। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर आकर इस विषय पर बात की और कहा कि वो अपने जीवन को लेकर डर गए थे। रॉक ने सोशल मीडिया पर आकर फैंस से माफी मांगी और बताया कि वो UFL के शुरुआती गेम को अटेंड नहीं कर पाए।
फाइनल बॉस ने इसी बीच एक भयानक हादसे का जिक्र किया, जिसका सामना उन्हें प्लेन पर करना पड़ा। चलते प्लेन में कुछ दिक्कतें आईं और इसी वजह से उन्हें मजबूरन वापस जाना पड़ा। उन्होंने वीडियो में फैंस को जानकारी दी और कहा,
"पिछली नाईट हमारे प्लेन में कुछ दिक्कत थी। पायलट मेरे सामने आए और बताया कि हम समुद्र के ऊपर से फ्लाई नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि हमें प्लेन को वापस हवाई लेना होगा। उन्होंने बताया कि वो मुझे सेफ लैंड करा देंगे। उन्होंने कहा कि Hydraulics में ओवरहीटिंग की समस्या है, जिसे फ्लाई करते समय सही नहीं किया जा सकता।"
द रॉक ने बताया कि जब प्लेन में ऐसी स्थिति बन रही थी, तो उनके मन में आया कि जीवन से जरुरी कुछ नहीं है। उन्होंने कहा,
"हम सभी ने प्लेन में टर्बुलेन्स का अनुभव किया। चीजें इधर-उधर उड़ रही थीं। जब ऐसा कुछ होता है, तो फिर आप यही सोचते हैं कि आप सुरक्षित तरीके से वापस चले जाएं। आपको उस स्थिति में पता चलता है कि अन्य किसी भी चीज के मुकाबले जीवन सबसे ज्यादा जरुरी है। दूसरी चीजों का कोई अर्थ नहीं है।"
आप नीचे यह वीडियो देख सकते हैं:
क्या WWE दिग्गज द रॉक WrestleMania 41 का बनेंगे हिस्सा?
द रॉक WWE Elimination Chamber 2025 में नज़र आए थे। इसी बीच उन्होंने कोडी रोड्स से आत्मा बेचने के प्रस्ताव पर जवाब मांगा था। रोड्स ने मना कर दिया और फिर मेंस Elimination Chamber विजेता जॉन सीना ने अमेरिकन नाईटमेयर को धोखा दे दिया। इसी के चलते रॉक और सीना साथ आ गए। WrestleMania में जॉन, कोडी को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करेंगे। रॉक नहीं चाहेंगे कि रोड्स की जीत हो। ऐसे में वो WWE WrestleMania 41 में आकर जॉन का साथ दे सकते हैं और कोडी की हार का कारण बन सकते हैं।