WWE Raw में धमाकेदार एंट्री से पहले दिग्गज The Rock ने भरी हुंकार, सोशल मीडिया पर दिया तड़कता-भड़कता संदेश 

WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया
WWE दिग्गज ने दी अपनी खास प्रतिक्रिया

The Rock: 1 अप्रैल को होने वाले WWE रॉ (Raw) के एपिसोड में द रॉक (The Rock) की धमाकेदार एंट्री होगी। कंपनी ने कुछ हफ्ते पहले इस बात का ऐलान किया था। अब द ग्रेट वन ने भी रेड ब्रांड में वापसी से पहले हुंकार भर दी है। उन्होंने एक तड़कता-भड़कता संदेश दिया है।

आपको बता दें इससे पहले साल की शुरूआत में द रॉक ने Raw में एंट्री की थी। जिंदर महल के साथ उनका खास सैगमेंट हुआ था। उन्होंने जिंदर महल की जमकर बेइज्जती की थी। अंत में उन्होंने महल को अपना फिनिशिंग मूव भी लगाया था। 1 अप्रैल को Raw का एपिसोड ब्रुकलिन में होगा। WrestleMania 40 से पहले रेड ब्रांड का ये अंतिम शो होगा। द रॉक ने इससे पहले WWE यूनिवर्स को संदेश दिया है। उन्होंने कहा,

द फाइनल बॉस ब्रुकलिन में होने वाले Raw के एपिसोड में धमाल मचाएंगे। आप आराम से बैठें, अपना मुंह बंद करें और उस राइड का आनंद लें, जिसपर द रॉक आपको लेकर जा रहे हैं।

क्या WWE WrestleMania 40 की नाईट 1 में द रॉक और रोमन रेंस की जीत होगी?

WrestleMania 40 इस बार बहुत तगड़ा होगा। फैंस को जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे। नाईट 1 में सबसे बड़ा मुकाबले में द रॉक और रोमन रेंस का सामना कोडी रोड्स और सैथ रॉलिंस के साथ होगा। इस मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। द रॉक लगातार कोडी की बेइज्जती कर उनका मनोबल गिराने की कोशिश कर रहे हैं।

नाईट 2 में रोमन रेंस अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के खिलाफ डिफेंड करेंगे। कई दिग्गजों का कहना है कि इस बार रेंस की बादशाहत कंपनी में खत्म हो जाएगी। रेंस को चैंपियन के रूप में 1300 दिन पूरे हो गए हैं। कोडी को इस समय फैंस का भी जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। सैथ रॉलिंस नाईट 2 में अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को ड्रू मैकइंटायर के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मैकइंटायर लगातार रॉलिंस की बेइज्जती कर रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि मैकइंटायर इस बार नए चैंपियन बन सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर ये उनके करियर की बड़ी उपलब्धि होगी।

Quick Links

App download animated image Get the free App now